{"_id":"5bb85e6c867a5567f43d37b4","slug":"32-year-old-woman-and-2-toddlers-died-in-an-attack-by-a-man-over-a-personal-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासाराम में महिला सहित दो बच्चों की आपसी रंजिश में हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासाराम में महिला सहित दो बच्चों की आपसी रंजिश में हत्या, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
सासाराम में महिला सहित बच्चों की हत्या
बिहार में आरोपी कितने बेखौफ घूम रहे हैं इसके हाल में कई उदाहरण सामने आए हैं। ताजा मामला सासाराम के मिर्जापुर गांव का है। जहां आपसी रंजिश में 32 साल की महिला सहित 2 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। परिवार के दो सदस्यों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक महिला दरोगा यादव की पत्नी और बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायल बच्चों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। वहीं पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Sasaram: 32-year-old woman & two toddlers of a family dead, two other members critically injured, in an attack by a man over a personal dispute. Accused absconding, three persons detained. #Visuals from outside their residence and hospital. #Bihar pic.twitter.com/VPSU23WnOv
— ANI (@ANI) October 6, 2018
विज्ञापन