{"_id":"aff22c9026193849c5ec0b54d247cb78","slug":"3000-detonators-recovered-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
एजेंसी/डेहरी आन सोन (बिहार)
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतास जिले से पुलिस ने 3000 से ज्यादा डेटोनेटर, 1000 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें और करीब पांच किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है।
विज्ञापन
रोहतास के एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि बरहिया बाग गांव से 1811 जिलेटिन की छड़ें, 3550 डेटोनेटर और पांच किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट को बरामद किया गया।
इस सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए अनीष पासी, अरुण कुमार और धर्मेंद्र कुमार के नक्सलियों से संबंध होने की जांच कर रही है।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विस्फोटक कहां से आया और कहां ले जाया जाना था।