फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   3 smugglers arrested in Muzaffarpur carrying 35 gold biscuits from Guwahati to Varanasi

कामयाबी: सोने के 35 बिस्किट कार के इंजन में छिपाकर असम से यूपी ले जा रहे थे, मुजफ्फरपुर में धरे गए तीन तस्कर

Mon, 11 Oct 2021 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Oct 2021 11:03 PM IST
सार

म्यांमार से आया करीब तीन करोड़ का सोना गुवाहाटी से बनारस पहुंचाने के दौरान तीन तस्कर सोना समेत मुजफ्फरपुर में धर लिए गए।

विज्ञापन
3 smugglers arrested in Muzaffarpur carrying 35 gold biscuits from Guwahati to Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग की टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कार से सोने के 35 बिस्किट बरामद किए हैं और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह सोना म्यांमार से लाया गया था और इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


डीआरआई ने बताया कि तस्कर ने इन बिस्किट को असम की राजधानी गुवाहाटी से कार के इंजन में बने बॉक्स में छिपाकर उत्तर प्रदेश के बनारस ले जा रहे थे। जानकारी के अनुसार इस कार पर प्रेस का स्टीकर भी लगा हुआ था। गिरफ्तार किए गए लोगों से उनके साथियों और ठिकानों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


तस्करों को गायघाट मैठी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। सभी बिस्किट पर विदेशी मार्किंग है और सब पर एक नंबर अंकित है जो ए-1 से शुरू होकर सी-3 तक है। डीआरआई के अनुसार यह एक विशेष प्रकार का नंबर होता है जिसका तस्कर माल की पहचान करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर दूसरे राज्य के नंबर की कार से सोने के बिस्किट की तस्करी करने जिले में पहुंचने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर डीआरआई और सीमा शुल्क विभाग ने टीम बनाई और टोल प्लाजा के पास तस्करों को सोना समेत धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed