{"_id":"651409dfdbf6c0229d05ea58","slug":"3-injured-in-firing-on-minor-dispute-in-nalanda-allegations-of-attack-on-addict-a-young-man-shot-himself-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मामूली विवाद पर हुई गोलीबारी में 3 जख्मी; नशेड़ी पर हमले का आरोप, खुद को गोली मार इलाज कराने पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मामूली विवाद पर हुई गोलीबारी में 3 जख्मी; नशेड़ी पर हमले का आरोप, खुद को गोली मार इलाज कराने पहुंचा युवक
Wed, 27 Sep 2023 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Sep 2023 04:24 PM IST
सार
Bihar Crime: नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मियों से फर्द बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दोनों एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
गोली चलाने वाला आरोपी अपना इलाज कराने पहुंचा अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में बुधवार को मामूली विवाद पर बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। मामला नगर थाना क्षेत्र के सतपुत्ति छज्जू मोहल्ला का है। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के छोटी शेखना निवासी मो. रजी उर्फ कोहिनूर और हिलसा थाना क्षेत्र के हिलसा निवासी मो. फुरकान हैं। जबकि गोली मारने का आरोप सतपुत्ति छज्जू मोहल्ला निवासी मो. फुरकान पर लगा है। वह भी गोली लगने से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सतपुत्ति निवासी मो. फुरकान छज्जू मोहल्ला बगीचा में कुछ लड़कों के साथ बैठकर नशा कर रहा था। तभी वहां से मोहम्मद कोहिनूर और मोहम्मद फुरकान गुजर रहा था। उसी दौरान मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में ही नशा कर रहे मो. फुरकान ने कट्टा निकाल लिया और गोली चला दी। गोली कोहिनूर के पेट और मो. फुरकान के हाथ की छोटी उंगली में लगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मो. फुरकान पर जैसे ही आरोपी मो. फुरकान ने कट्टा ताना तब उसने हाथ से पकड़ कर पिस्तौल को नीचे कर दिया। इस कारण मो. फुरकान की उंगली में गोली लग गई। जबकि पिस्तौल फटने से (आरोपी) मो. फुरकान की हथेली फट गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मो. फुरकान और मो. कोहिनूर को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जबकि (आरोपी) मो. फुरकान बाद में सदर अस्पताल पहुंचा। सदर अस्पताल में सभी जख्मियों को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की जानकरी मिलने के बाद सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल, मो. फुरकान अपने पिता को देखने हिलसा से बिहारशरीफ आया था। उसके पिता की आंख का ऑपरेशन हुआ था। जहां वह पिता को देखने के बाद अपने ननिहाल शेखाना पैदल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बदमाशों से कहासुनी हुई और उसे गोली मार दी गई।
नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मियों से फर्द बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दोनों एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।