{"_id":"dc6fe956-3b9f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"3-493-teaching-posts-vacant-in-bihar-universities-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार विवि में शिक्षकों के 3,493 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विवि में शिक्षकों के 3,493 पद खाली
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Dec 2012 03:44 PM IST
विज्ञापन
बिहार के शिक्षा मंत्री ने आज विधानपरिषद में बताया कि प्रदेश के नौ विश्वविद्यालयों में 3,493 शिक्षकों के पद खाली हैं। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) का तरीका अपनाया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री पी.के. शाही ने यह जानकारी माकपा सदस्य वासुदेव सिंह के अल्पसूचित पश्न के जवाब में विधान परिषद में दी। उन्होंने कहा कि राज्य में नौ विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 3,493 पद खाली हैं। पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए राज्यपाल और कुलाधिपति द्वारा रेशनलाइजेशन पर बनाई गई समीति की मंजूरी पर यह तरीका अपनाया गया है।
विज्ञापन
राजद के सदस्यों ने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अपनाई जा रही रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया पर प्रश्न उठाते हुए इसे बंद करने की मांग की। शिक्ष्रा मंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया में जहां भी कमी नजर आए तो विधानपरिषद के सदस्य सरकार को सूचित करें। सरकार राज्यपाल और कुलाधिपाती से रेशनलाइजेशन की कमियों पर ध्यान देने का अनुरोध करेगी।
विज्ञापन