फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   28 minister will take oath with Nitish kumar

नीतीश के साथ 28 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Fri, 20 Nov 2015 06:05 AM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:05 AM IST
विज्ञापन
28 minister will take oath with Nitish kumar

नीतीश कैबिनेट में लालू के दोनों बेटों समेत 28 विधायकों के मंत्री बनने की सूचना है। इसमें राजद के 12, जदयू के 12 और कांग्रेस के चार विधायक शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछली विधानसभा में सत्ता पक्ष के नेता विजय चौधरी वर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष होंगे, जबकि राजद के तेजस्वी यादव नीतीश के बाद दूसरे नंबर के मंत्री होंगे।

विज्ञापन


मीडिया को मिली सूची के मुताबिक राजद की ओर से तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अब्दुलबारी सिद्दीकी, रामविचार राय, चंदिका राय, अनीता देवी, आलोक मेहता, विजय प्रकाश, चंद्रशेखर, मुनेश्वर चौधरी, अब्दुल गफूर व शिवचंदर राम मंत्री बनाए जा रहे हैं। राजद की ओर से छह यादव विधायकों को मंत्री बनाए जाने की सूचना है।
विज्ञापन


जदयू से बिजेंद्र यादव,  ललन सिंह, मदन सहनी, संतोष निराला, कपिलदेव कामत के मंत्री बनाए जाने की सूचना है। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी , मदन मोहन झा, अब्दुल जलील मस्तान व अवधेश सिंह को मंत्री पद दिए जाने की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजकर तैयार गांधी मैदान, मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू

28 minister will take oath with Nitish kumar

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के लिए दुल्हन की तरह ऐतिहासिक गांधी मैदान तैयार हो गया है। शुक्रवार को नीतीश कुमार यहां पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

दोपहर दो बजे से बिहार के राज्यपाल रामनाथ को विंद राज्य के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

मेहमानों की सूची के मुताबिक इसमें एक पूर्व प्रधानमंत्री, नौ सीएम और 26 बड़े नेता शामिल होंगे। इनके अलावा महागठबंधन के तमाम छोटे-बड़े नेता समारोह में मौजूद रहेंगे।

महासमारोह के लिए दो बड़े-बड़े मंच बनाये गये हैं। जिन पर नीतीश कुमार और उनके  साथ शपथ लेने वाले विधायकों के अलावा देशभर से आये मेहमान विराजमान होंगे।

समारोह में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। गांधी मैदान में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। एसपीजी ने पूरे गांधी मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है।

नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि विपक्षी दलों का एक वृहद गठबंधन वैसे भी इस समय काम कर रहा है, ऐसे में यह समारोह इसके नेताओं के मिलने का एक अच्छा अवसर होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed