{"_id":"59c238bc4f1c1b2a688b5795","slug":"27-dengue-cases-reported-in-patna-medical-college-18-test-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना मेडिकल कॉलेज में एक दिन में 27 डेंगू के मामले दर्ज, 18 के टेस्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना मेडिकल कॉलेज में एक दिन में 27 डेंगू के मामले दर्ज, 18 के टेस्ट पॉजिटिव
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Sep 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में मंगलवार को 27 डेंगू के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 18 केस सिर्फ पटना के हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इस महीने डेंगू के 79 संदिग्ध केस सामने आए जिसमें से 27 केस पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
स्टेट हेल्थ सोसाईटी बिहार के मुताबिक अगस्त में 75 डेंगू के केस सामने आए जिसमें से 14 मरीज पटना शहर के थे। पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी के एचओडी डॉक्टर उमेश शर्मा का कहना है कि बाकी के बचे हुए डेंगू के मरीज, रोहतास, औरंगाबाद, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण, वैशाली, गया, मुजफ्फरपुर और नालंदा जिलों से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टर शर्मा बताते हैं कि इस महीने चिकनगुनिया के भी 25 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव है उनमें से 2 मरीज पटना से संबंध रखते हैं। इनके अलावा इस महीने जापानी इन्सेफलाइटिस के भी सात केस अस्पताल प्रशासन के पास आए हैं, जिसमें से एक मरीज के टेस्ट पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन