फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   20 year old girl burnt alive in vaishali district as she protest against molestation main accused arrested

बिहार: युवती को जिंदा जलाने वाला मुख्य आरोपी 17 दिन बाद गिरफ्तार, एसएचओ निलंबित

Tue, 17 Nov 2020 12:44 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 17 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
20 year old girl burnt alive in vaishali district as she protest against molestation main accused arrested
प्रदर्शन करता पीड़िता का परिवार - फोटो : ANI

बिहार के वैशाली जिले में 20 साल की युवती को जिंदा जलाने के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी चंदन को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के बचे हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में एक एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस के आश्वासन के बाद पीड़िता के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उसके परिवार के सदस्यों ने 15 नवंबर को पटना के कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जलाया था
वैशाली जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर 20 साल की एक युवती को गांव के दबंगों ने जिंदा जला दिया था। घटना देसरी थाने के रसूलपुर हबीब में घटित हुई थी। गांव के कुछ लड़कों ने छेड़खानी को लेकर हुए विवाद के बाद लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता का पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा था, जहां 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



लड़की के परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी के परिवारवालों से छेड़खानी की शिकायत की तो दबंग लड़के ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे घर से पकड़ लिया और जिंदा जला दिया। वारदात के 15 दिन बाद सोमवार को उसने पटना के पीएमसीएच अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार को मुख्य आरोपी चंदन राय पुलिस की गिरफ्त में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed