{"_id":"585a292f4f1c1b2e4ee391c9","slug":"2-million-was-deposited-into-the-businessman-account-heart-attack-during-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : व्यापारी के खाते में जमा हुए 2 करोड़, पूछताछ के दौरान आया हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : व्यापारी के खाते में जमा हुए 2 करोड़, पूछताछ के दौरान आया हार्ट अटैक
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
income tax department
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सुपौल में एक पान मसाला व्यापारी को उस दौरान हार्ट अटैक आ गया, जब उससे आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे थे। दरअसल, व्यवसायी रघुनाथ चौधरी के खाते में दो दिन के अंदर कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये जमा कराए गए। आयकर विभाग ने गड़बड़ी की आशंका होने के चलते व्यापारी के यहां छापेमारी की और उससे पूछताछ के लिए एक गुप्त स्थान पर ले गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान ही व्यवसायी को हार्टअटैक आ गया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयकर विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि 7 और 8 दिसंबर को रघुनाथ के खाते में 2 करोड़ जमा कराए गए। जिसमें 1 करोड़ 94 लाख एक ही दिन में जमा हुए। बाकी के पैसे बाद में जमा कराए गए।
विज्ञापन
जांच टीम को करीब दो करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिल रहा है। रघुनाथ स्टोर के हिसाब देखने पर कई गड़बड़ियां सामने आई। जांच से पहले आयकर विभाग को रघुनाथ के दो ही गोदामों की जानकारी थी लेकिन छापेमारी के दौरान रघुनाथ के 10 गोदाम होने की बात सामने आई। फिलहाल विभाग ने रघुनाथ के इन सभी गोदामों को सील कर दिया है।
विज्ञापन