फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   16 lakh gold looted including about 4 lakh cash from SBI branch located in Chakai Block in Jamui

Bihar: थाने से महज 500 मीटर दूर SBI शाखा से दिनदहाड़े लूटपाट, पौने 4 लाख नकदी समेत 16 लाख का सोना ले उड़े चोर

Tue, 18 Apr 2023 02:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Apr 2023 02:31 PM IST
सार

जमुई में चकाई थाना से महज 500 मीटर दूर स्थित एसबीआई शाखा में सोमवार को पांच नकाबपोश लुटेरे ग्राहक बनकर घुस गए। फिर उन्होंने बंदूक के बल पर सभी बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और तीन लाख 75 हजार नकदी समेत 16 लाख का सोना लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
16 lakh gold looted including about 4 lakh cash from SBI branch located in Chakai Block in Jamui
घटना के बाद बैंक में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में भारतीय स्टेट बैंक शाखा में पांच लुटेरों ने मंगलवार को कर्मचारियों को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने तीन लाख 75 हजार रुपये की नकदी समेत 16 लाख का सोना लूट लिया। यह घटना चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक में हुई। इससे स्थानीय प्रशासन में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित चकाई थाना से महज 500 मीटर दूर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। रोजाना की तरह सोमवार को भी बैंक निर्धारित समय के अनुसार खोला गया। बैंक खोले जाने का अभी आधा घंटा भी नहीं बीता कि पांच नकाबपोश लुटेरे ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए। फिर उन्होंने बंदूक के बल पर सभी बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद बैंक में रखे नकद तीन लाख 75 हजार समेत 16 लाख का सोना लूट कर सभी लुटेरे गिरिडीह की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन




बैंक कर्मियों ने बताया कि लुटेरों ने उनके साथ मारपीट भी की है। इधर, घटना के बाद बैंक कर्मियों से लेकर पुलिस प्रशासन तक खलबली मच गई। चकाई थाना पुलिस बैंक पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के सारण में पंजाब नेशनल बैंक से करीब 12 लाख रुपये कैश लूट कर फरार हो जाने के मामले को अभी हफ्ता भी नहीं गुजरा कि एक बड़ी घटना सामने है। इससे साफ जाहिर होता है कि लुटेरों और बदमाशों का मनोबल इतना प्रबल है कि कभी भी कहीं पर वे लूटपाट कर आसानी से चंपत हो जाते हैं। सारण जिले के पंजाब नेशनल बैंक में हुए लूट कांड में लुटेरों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी। उसमें एक होमगार्ड जवान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed