फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   15 year old vehicle will banned in patna

पटना में नहीं चलेंगे 15 साल पुराने वाहन

Thu, 24 Dec 2015 04:13 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
15 year old vehicle will banned in patna

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों का असर अब अन्य शहरों में भी देखने को मिल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केजरीवाल की तर्ज पर पटना में 15 साल पुराने डीजल वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने पटना में मेट्रो रेल चलाने के प्रोजेक्ट पर भी मुहर लगा दी है। जिसे जल्द ही राज्य कैबिनेट की सहमति के लिए बैठक में रखा जाएगा।

बुधवार को वन एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कई दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पटना में बढ़ते प्रदूषण पर काफी चिंतित नजर आए।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए उठाया कदम

15 year old vehicle will banned in patna

जिसके बाद बैठक में ही निर्णय लिया गया कि राजधानी में 15 साल से ज्यादा की उम्र पार कर चुके डीजल वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इसके लिए उन्होंने वाहन मालिकों और वाहन चालकों में भी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ऐसे वाहनों पर तत्काल रोक लगाने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद को सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। वहीं मुख्यमंत्री के इस कदम का वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने स्वागत किया है।

इसके अलावा पटना के लोगों को जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सौगात भी मिल सकती है। लंबे समय से अटके पड़े इस प्रोजक्ट को भी मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है।

मेट्रो प्रोजक्ट को भी मिली हरी झंडी

15 year old vehicle will banned in patna

बिहार के शहरी विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने बताया कि पटना मेट्रो रेल प्रोजक्ट की डिटेल्ड प्रोजक्ट रिपोर्ट (DPR) को जल्द ही सहमति के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। उन्होंने कहा मेट्रो प्रोजक्ट हमारी प्राथमिकताओं में है। इसलिए प्रदेश सरकार इसके जल्द से जल्द शुरू होने के‌ लिए प्रयास कर रही है।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार बीते साल रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकॉनोमिक सर्विस की ओर से पटना मेट्रो से संबंधित डीपीआर बिहार सरकार के समक्ष पेश की गई थी। जिसमें पटना में मेट्रो के पहले चरण पर 14 हजार करोड़ का खर्चा होने की उम्‍मीद जताई गई थी।

शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार फिलहाल पटना को मेट्रो सिटी घोषित करवाने के लिए प्रयास कर रही है जिससे मेट्रो रेल के प्रोजक्ट को गति मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed