फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   15 year old girl jumped from Hiranya mountain of Nalanda, attempted suicide, people rescued her.

Bihar : 15 साल की लड़की पहाड़ से कूदी; 57 फीट नीचे झाड़ी में अटकी, लोगों ने बचाया; साथ रहा लड़का देखा तो भागा

Tue, 10 Oct 2023 04:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 10 Oct 2023 04:09 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लड़की किसी लड़के के साथ पहाड़ पर आई थी। लड़की और लड़के शिव मंदिर के पीछे बैरिकेडिंग के बाहर जाकर बैठे हुए थे। तभी अचानक दोनों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी।

विज्ञापन
15 year old girl jumped from Hiranya mountain of Nalanda, attempted suicide, people rescued her.
लोगों ने लड़की को रेस्क्यू कर बचा लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिहारशरीफ में 302 फीट ऊंचे हिरण्य पर्वत से 15 साल की लड़की ने सुसाइड की कोशिश की। 57 फीट नीचे आते ही वह पेड़-पौधों में अटक गई। इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर इधर आए। लड़की को देख लोग दंग रह गए। इसके बाद उसे निकालने की कोशिश करने लगे। पांच लोगों ने करीब 50 मिनट तक कड़ी मशक्कत कर पेड़-पौधों में फंसी लड़की को बाहर निकाला। इसके बाद उससे अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे बेहतर इलाज के हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


लड़की किसी लड़के के साथ पहाड़ पर आई थी
यह मामला सोहसराय थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लड़की किसी लड़के के साथ पहाड़ पर आई थी। लड़की और लड़के शिव मंदिर के पीछे बैरिकेडिंग के बाहर जाकर बैठे हुए थे। तभी अचानक दोनों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते  लड़की ने हिरण्य पर्वत से छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


लड़की का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा
इधर, हादसे के बाद लड़का फरार है। सोहसराय थानेदार राजमणि ने बताया कि अभी तक उन्हें लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। लड़की का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग सुबह और शाम यहां टहलने आते हैं लेकिन, इसकी सुरक्षा भगवान भरोसे है। आधे पहाड़ का हिस्सा लहेरी थाना जबकि आधे पहाड़ का हिस्सा सोहसराय थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसके कारण दोनों थाना की पुलिस ऊपर पहाड़ पर गश्त करने के लिए नहीं पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed