Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhath Puja 2026 Bihar: Sunset Timings on November 15 Know When to Offer Arghya in Patna City Wise

छठ पर्व: बिहार में सूर्यास्त की समय-सारिणी देखें; पटना में 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य कितने बजे देंगे?

Thu, 12 Nov 2026 03:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

Chhath Puja Arghya Time: बिहारियों की पहचान और गर्व का त्योहार- छठ 13 नवंबर से शुरू हो रहा है। दुनिया में सिर्फ छठ ही ऐसा पर्व है, जहां अस्त होते सूर्य की आराधना होती है। इस बार 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को कब-कहां पड़ेगा अर्घ्य?

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 Bihar: Sunset Timings on November 15 Know When to Offer Arghya in Patna City Wise
पूरे बिहार में किशनगंज में सबसे पहले सूर्यास्त होगा। बाकी जिलों की जानकारी नीचे के स्लाइड में। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व की कल, यानी 13 नवंबर से शुरुआत हो रही है। चार दिनों तक बिहार में हर तरफ सिर्फ छठ की छटा देखने को मिलेगी। 13 नवंबर को नहाय खाय और 14 नवंबर को खरना पूजा के बाद 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना होगी। दुनिया में कहीं भी छठ के अलावा, अस्त होते सूर्य की उपासना का उदाहरण नहीं मिलता है। छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासन इस बार 15 नवंबर को किस समय होगी, यानी सूर्यास्त का समय बिहार के किस जिले में कब है- जानना चाहिए। इस खबर में पूरी जानकारी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना छठ की बड़ी पहचान

Chhath Puja 2026 Bihar: Sunset Timings on November 15 Know When to Offer Arghya in Patna City Wise
15 नवंबर को दरभंगा और बेगूसराय में सूर्यास्त का समय एक ही। मुजफ्फरपुर में पांच बजे सूर्यास्त। - फोटो : amar ujala digital

शाम वाला अर्घ्य, यानी षष्ठी तिथि का अर्घ्य 15 नवंबर को दिया जाएगा। छठ को कार्तिक षष्ठी भी कहा जाता है, इसी कारण अस्ताचलगामी सूर्योपासना का इसमें बहुत महत्व है। कई घरों में लोग शाम वाले अर्घ्य के दिन उपवास रखकर प्रसाद बनाते हैं, हालांकि जहां परंपरा है, वहां बहुत सारे घरों में खरना के दिन भी प्रसाद बनता है। इसलिए भी, इस दिन सूर्यास्त का समय जानना जरूरी होता है। बाकी तैयारियों के साथ प्रसाद का सूप लेकर डाला में बांधने के बाद घाट तक समय पर पहुंचना भी होता है और कम-से-कम आधे घंटे तो जल में रहकर व्रती को सूर्यदेव की अर्चना भी करनी होती है। चूंकि सूर्यास्त होने से ठीक पहले अर्घ्य दिया जाता है, इसलिए अपने जिले में सूर्यास्त का समय जरूर जान लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

छठी मइया और सूर्य की उपासना का मतलब भी समझें

Chhath Puja 2026 Bihar: Sunset Timings on November 15 Know When to Offer Arghya in Patna City Wise
वैशाली के बाद पटना में सूर्यास्त। कैमूर में सूर्यास्त का समय पटना से सात मिनट बाद। - फोटो : amar ujala digital

प्रकृति-प्रदत्त चीजों से जीवनदायी सूर्य की उपासना होती है। सूर्य ही प्रकृति का आधार भी है और ऊर्जा स्रोत भी। दूसरी तरफ, छठी मइया को प्रकृति का छठा अंश कहा जाता है। इसलिए, छठ प्रकृति से आशीर्वाद और ऊर्जा पाने की विनती का सबसे प्रसिद्ध पर्व है। छठ की शुरुआत इस बार 13 नवंबर को नहाय खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना की शाम छठी मइया की पूजा होगी। छठी मइया संतान-सुख और समृद्धि देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed