फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   14 year old teenager dies while bathing in Ahar

Arrah: आहर में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत, पिता की तेरहवीं पर गया था स्नान करने

Sun, 07 Apr 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Apr 2024 02:36 PM IST
सार

Arrah: भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तार गांव में आहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत किशोर शाहपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर गांव निवासी राकेश कुमार राम का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। वह बचपन से ही अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव अपने नाना के घर रहता था और पांचवी कक्षा में पढ़ता था।

विज्ञापन
14 year old teenager dies while bathing in Ahar
आहर में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृत किशोर के मामा गणेश राम ने बताया कि वह बचपन से ही उनके घर पर रहता था। 24 मार्च को उनके पिता केवलराम की मृत्यु हो गई थी और शनिवार को उनका सतनारायण था। जिसको लेकर सभी लोग गांव में स्थित आहर में स्नान करने गए थे। जब वह भी आहर में स्नान कर रहा था, तभी पानी अधिक गहरा और उसमें गड्ढा होने के कारण स्नान करने के दौरान वह डूब गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन

शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जिसके बाद परिजन पीरो के जितौरा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed