{"_id":"5ca04b4fbdec22147057abb0","slug":"14-coaches-of-chhapra-express-train-derailed-in-bihar-chhapra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, छह घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, छह घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी
Sun, 31 Mar 2019 05:10 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 31 Mar 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरे सूरत-छपरा एक्सप्रेस के डिब्बे
- फोटो : ANI
बिहार के छपरा में बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के 13 डिब्बे छपरा के गौतम स्थान पर पटरी से उतर गए हैं। जानकारी के अनुसार घटना में छह यात्री घायल हो गए हैं जबकि एक की हालत गंभीर है। यह ट्रेन छपरा से सूरत जा रही थी। रेलवे के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। घटना के कारण फिलहाल रेल परिचालन बाधित है।
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने बताया कि सुबह करीब 9 बज कर 45 मिनट पर वाराणसी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पास यह दुर्घटना हुई। सूरत जाने वाली यह ट्रेन छपरा जंक्शन से निकली थी, जिसके कुछ ही देर बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
सीपीआरओ ने पीटीआई को फोन पर बताया कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना छपरा शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई। यादव ने बताया, ‘‘हादसे के कारण का पता अभी नहीं चल सका है।’’ उन्होंने बताया कि जांच होने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। सीपीआरओ ने बताया कि घटना के कारण मुख्य लाइन को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद डीआरएम एसके झा ने हेल्प लाइन जारी किए हैं-
नियंत्रण कक्ष बनारस-0542-2224742, 0542-2226768बलिया- 9794843932
मंडुआडीह- 9794843921
छपरा- 06152-237807
इससे पहले पिछले महीने दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस बिहार के वैशाली जिले में पटरी से उतर गई थी। जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत और 36 लोग घायल हो गए थे। दुर्घटनास्थल पटना से केवल 30 किलोमीटर दूर था। ट्रेन शहडाई बुजुर्ग स्टेशन के पास ट्रैक से नीचे उतर गई थी।
Four injured after more than 10 coaches of Tapti-Ganga express train derail near Gautam Asthan,Chhapra in Bihar pic.twitter.com/UuTDn8vD32
— ANI (@ANI) March 31, 2019