फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   13-year-old boy found hanging from a tree, family members suspect murder

Bihar: 13 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 30 Jun 2025 03:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 03:09 PM IST
सार

वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र अंतर्गत चकजमाल गांव में एक 13 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपांशु कुमार के रूप में हुई है, जो कलेश्वर राय का सबसे छोटा पुत्र था।
 

विज्ञापन
13-year-old boy found hanging from a tree, family members suspect murder
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपांशु रविवार दोपहर से लापता था। सोमवार को उसका शव घर के सामने नहर के पास स्थित पुलिया के समीप एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया। मृतक के ममेरे भाई पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि दीपांशु की हत्या कर शव को घर के पास करीब 20 से 25 मीटर की दूरी पर पेड़ में लटका दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीपांशु बचपन से अपने नाना के साथ ही रहता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सहदेई थाना अध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कई जख्मों के निशान पाए गए हैं। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना को किसने अंजाम दिया। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed