फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ram temple to be constructed by removing all barriers by government says RSS

संघ का तंज...तो क्या दीया जलाने पर भी लगा देंगे पाबंदी

Sat, 14 Oct 2017 08:40 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/ भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/ भोपाल Updated Sat, 14 Oct 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
Ram temple to be constructed by removing all barriers by government says RSS

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मानना है कि रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में यह विचार करने के बाद ही कोई निर्णय करना चाहिए कि म्यांमार ने उन्हें क्यों निष्कासित किया अथवा वहां से उनके पलायन की नौबत क्यों आई? 

विज्ञापन


संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि मानवता की भी एक सीमा होती है। रोहिंग्याओं के आधार कार्ड और पैन कार्ड बन गए हैं। कायदे से तो उन्हें भारत की सीमा पर ही रहना था और वहां से उनको विदा कर देना था पर वे जम्मू और हैदराबाद में रह रहे हैं। यह भारत के साथ साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


विगत तीन दिनों से चल रही संघ के कार्यकारी मंडल की बैठक के समापन के अवसर पर जोशी ने कहा कि जो लोग मानवता की दुहाई देकर रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में बसाने का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें पृष्ठभूमि भी देखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल इस बात का भी है कि म्यांमार से निष्कासित रोहिंग्या आखिरकार चीन या अन्य पड़ोसी देश में क्यों नहीं गए, भारत ही क्यों आए? म्यांमार ने उन्हें क्यों निकाला? जाहिर है, म्यांमार सरकार को जब समस्या का अनुभव हुआ, तब निष्कासित किया। हमें यह सोचकर फैसला करना है कि वे भारत में अशांति का कारण न बनें।

बाधाओं के दूर होते ही राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा

Ram temple to be constructed by removing all barriers by government says RSS

एक प्रश्न के उत्तर में जोशी ने कहा कि कुछ बाधाओं के दूर होते ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। बाधाएं दूर करना सरकार का काम है। आरक्षण के मुद्दे पर जोशी ने कहा कि संघ इसका समर्थक है, लेकिन समय-समय पर इसकी समीक्षा भी होना चाहिए। 

आरक्षण लेने वालों को स्वयं यह तय करना चाहिए कि उन्हें कब तक इसका लाभ लेना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व का चेहरा कहे जाने पर जोशी ने कहा कि योगी राष्ट्रीयता का चेहरा हैं। ऐसा मानना महत्वपूर्ण भी है। एक अन्य सवाल के जवाब में जोशी ने कहा कि शासन को अनावश्यक रूप से अड़ियल नहीं होना चाहिए। जीएसटी के मामले में सरकार ने अपना चिंतन जारी रखा है और उसने कुछ कदम उठाए हैं।

किसानों को कर्ज चुकाने लायक बनाए सरकार
उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में परिवार नामक संस्था का शुरू से महत्व रहा है। संघ इसकी मजबूती के लिए काम कर रहा है। करीब 20 लाख परिवारों से संपर्क किया जा चुका है। गांवों को भी फोकस किया जा रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। 

पढ़ें- राममंदिर का निर्माण सरकार नहीं, रामलला तय करेंगे: उपमुख्यमंत्री    

किसानों को उनकी उपज के वाजिब दाम मिलने चाहिए। सरकारें किसानों को कर्ज तो दे देती हैं पर उन्हें कर्ज चुकाने लायक भी बनाना होगा। इसके लिए फसल के मूल्य निर्धारण की ठोस नीति बनाना होगी। धर्मांतरण के सवाल पर जोशी ने कहा कि लालच, भय और मोह दिखाकर धर्म परिवर्तन कराना गलत है। इस संबंध में जो नियम हैं, उनका कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी सरकार की है।

जय शाह पर आरोप लगाने वाले अदालत जाएं

Ram temple to be constructed by removing all barriers by government says RSS

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप के बारे में सरकार्यवाह जोशी ने कहा, आपको यह पता है कि आजकल आरोप कैसे लगते हैं। जिन्होंने आरोप लगाया वे अदालत में जाएं। संघ इसमें अपनी कोई भूमिका नहीं देखता है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में संघ कभी कोई दखलंदाजी नहीं करता।

...तो क्या कल दीया जलाने पर भी पाबंदी लगेगी 
दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध के बारे में कहा कि प्रदूषण पर रोक लगानी चाहिए, मगर सभी पटाखे प्रदूषण फैलाने वाले नहीं होते। दिवाली के त्योहार पर पटाखे आनंद का विषय होते हैं। इस मसले का संतुलित समाधान होना चाहिए, अन्यथा कल कोई यह भी कह सकता है कि दीया जलाने से प्रदूषण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed