फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Bajrang dal workers attack Catholic priest over religious conversion

मध्य प्रदेश: धर्मांतरण के आरोप में ईसाई मिशनरी के लोगों पर हमला, इलाके में तनाव

Fri, 15 Dec 2017 08:41 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/ भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/ भोपाल Updated Fri, 15 Dec 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Bajrang dal workers attack Catholic priest over religious conversion

मध्यप्रदेश के सतना में बीती रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर ईसाई मिशनरी के लोगों पर हमला कर दिया और एक कार भी फूंक दी गई। देर रात हुए इस बवाल के बाद शुक्रवार को भी पूरे दिन इलाके में तनाव बना रहा। पुलिस ने मिशनरी के छह लोगों को केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। हालांकि बजरंग दल के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सतना में एक दलित बस्ती में पादरियों और मिशनरी के कुछ अन्य सदस्यों के एक समूह ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में कैरोल गायन का आयोजन किया था। 
विज्ञापन


कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के मुताबिक इस मौके पर दो पादरी और 30 अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भुमकाहर गांव के 21 वर्षीय धर्मेंद्र दोहर की शिकायत पर पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया। शिकायत में कहा गया है कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार, ईसाई मिशनरी ने इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं ली थी। मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 60 वर्षीय पादरी एम. जॉर्ज के अलावा पांच अन्य शामिल हैं। 

इन पर राष्ट्रीय एकता को खंडित करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में धारा 153 बी और 295 ए के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed