फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Rape victims father consumed poisonous substance after receiving threat

Baghpat: धमकी मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ खाया, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 02 Dec 2023 08:14 PM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 Dec 2023 08:14 PM IST
सार

बागपत जनपद के चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता के पिता के जहरीला पदार्थ का सेवन करने से हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Baghpat: Rape victims father consumed poisonous substance after receiving threat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने धमकी मिलने पर पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस पूरे मामले के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 27 नवंबर को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 नवंबर को पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी को घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसमें एक अन्य युवक ने भी सहयोग किया। साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

 

तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष ने कई बार पीड़िता के पिता पर समझौते का दबाव बनाया और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया।

जहरीला पदार्थ निगलते ही दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हालत बिगड़ गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिवार वालों ने बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, घटना का पता चलने पर सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। इस मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसमें आरोपी जयकरण और अंकुश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed