फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Citroen C3X SUV Launched in India Know Price Features Specifications

Citroen C3X: सिट्रोएन सी3एक्स एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 12 Aug 2025 10:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 10:16 PM IST
सार

फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी Citroen (सिट्रोएन) ने भारत में अपनी नई Citroen C3X (सिट्रोएन सी3एक्स) को लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च कंपनी की Citroen 2.0 - "शिफ्ट इनटू द न्यू" रणनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन
Citroen C3X SUV Launched in India Know Price Features Specifications
Citroen C3X SUV - फोटो : Citroen

विस्तार

फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी Citroen (सिट्रोएन) ने भारत में अपनी नई Citroen C3X (सिट्रोएन सी3एक्स) को लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 8 लाख रुपये से कुछ कम रखी गई है। यह लॉन्च कंपनी की Citroen 2.0 - "शिफ्ट इनटू द न्यू" रणनीति का हिस्सा है। स्टैंडर्ड Citroen C3 पर आधारित यह नया मॉडल फीचर्स और आराम के मामले में एक स्तर ऊपर है। खास बात यह है कि जहां C3 को "हैच विथ अ ट्विस्ट" कहा गया था, वहीं C3X को कंपनी ने सीधे एसयूवी का दर्जा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - E20 Fuel: पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान- इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर फैलाया जा रहा डर बेबुनियाद
विज्ञापन

Citroen C3X: इंजन और परफॉर्मेंस
C3X दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है -
  • 1.2-लीटर PureTech 82 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन (5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स)
  • 1.2-लीटर PureTech 110 टर्बोचार्ज्ड इंजन (6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स)

स्पीड और माइलेज
टर्बो वेरिएंट 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 10 सेकंड से कम में पकड़ लेता है। और ARAI के अनुसार 19.3 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। कंपनी का दावा है कि एडवांस्ड कंफर्ट सस्पेंशन भारतीय सड़कों के लिए ट्यून किया गया है और "फ्लाइंग कारपेट" जैसी स्मूद राइड देता है।

यह भी पढ़ें - Ethanol: टोयोटा का बयान- E10 के लिए बनी कार में E20 का इस्तेमाल न करें, कार मालिकों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

Citroen C3X SUV Launched in India Know Price Features Specifications
Citroen C3X SUV - फोटो : Citroen
Citroen C3X: फीचर अपग्रेड
C3X में स्टैंडर्ड C3 की तुलना में 15 नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो आराम, सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाते हैं। इसके अहम फीचर्स में सिट्रोएन का प्रोक्सी-सेंस पैसिव एंट्री और पुश स्टार्ट सिस्टम, सेगमेंट में पहली बार हैंड्स-फ़्री एक्सेस सेटअप और स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। इस एसयूवी में सात व्यूइंग एंगल वाला HALO 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर, LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED प्रोजेक्टर फॉग लैंप, LED DRLs और LED इंटीरियर लाइटिंग भी शामिल है।

इंटीरियर में मेट्रोपॉलिटन लेदरेट-रैप्ड इंस्ट्रूमेंट पैनल, 26 सेमी (10.25-इंच) का टचस्क्रीन (वायरलेस एपल कारप्ले और एड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ) और भारतीय गर्मी के लिए डिजाइन किया गया ट्रॉपिकलाइज्ड ऑटोमैटिक AC दिया गया है। इसके अलावा रियर USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और 315-लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है।

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो 
विज्ञापन

Citroen C3X: सेफ्टी फीचर्स
एसयूवी में छह एयरबैग, ESP, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, TPMS, हाई-स्पीड अलर्ट और पेरिमीट्रिक अलार्म जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Electric Truck: बिल गेट्स को इलेक्ट्रिक हेवी-ड्यूटी ट्रकों पर शक, मस्क का टेस्ला सेमी 2026 में लाने का इरादा

Citroen C3X: कीमत और बुकिंग
Citroen C3X की कीमतें करीब 8 लाख रुपये से कम (नैचुरली एस्पिरेटेड मैनुअल) से शुरू होकर करीब 10 लाख रुपये से कम (टर्बो ऑटोमैटिक) तक जाती हैं। HALO 360° कैमरा सिस्टम चुनिंदा वेरिएंट्स में पेड ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी सितंबर 2025 की शुरुआत में शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें - Ethanol: कोलकाता में प्रीमियम XP95 और सामान्य पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की पुष्टि, जनता की चिंता बढ़ी

Citroen C3X SUV Launched in India Know Price Features Specifications
Citroen C3X SUV - फोटो : Citroen
कंपनी की उम्मीदें
Stellantis India (स्टेलेंटिस इंडिया) के बिजनेस हेड और डायरेक्टर, कुमार प्रियेश ने कहा कि उन्होंने ऐसी एसयूवी बनाई है जो ड्राइविंग को आसान और बेहतर बनाती है। वहीं, कंपनी के एमडी और सीईओ, शैलेश हजेला ने बताया कि C3X में लोकलाइजेशन और बढ़ाया गया है। जिससे गाड़ी की कीमत किफायती रखी जा सके और मेंटेनेंस कॉस्ट कम हो। उनका दावा है कि यह एसयूवी भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। 

यह भी पढ़ें - Ethanol: E20 पेट्रोल को लेकर जनता की चिताओं के बीच नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल है भविष्य का ईंधन 

यह भी पढ़ें - Pickup Trucks: डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं यूरोप और जापान की सड़कों पर चलें बड़े-बड़े पिकअप, जानें क्या है पूरा मामला


यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed