फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Truck: बिल गेट्स को इलेक्ट्रिक हेवी-ड्यूटी ट्रकों पर शक, मस्क का टेस्ला सेमी 2026 में लाने का इरादा

Tue, 12 Aug 2025 06:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 06:59 PM IST
सार

भारी-भरकम इलेक्ट्रिक ट्रकों को लेकर इंडस्ट्री में वर्षों से बहस चल रही है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का मानना है कि पूरी तरह इलेक्ट्रिक 18-व्हीलर ट्रक प्रैक्टिकल नहीं हैं, जबकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का दावा है कि यही ट्रक का भविष्य हैं।

विज्ञापन
Bill Gates Questions Feasibility of Electric heavy-duty trucks, Elon Musk Confirms Tesla Semi in 2026
All-Electric Tesla Semi Truck - फोटो : Tesla
भारी-भरकम इलेक्ट्रिक ट्रकों को लेकर इंडस्ट्री में वर्षों से बहस चल रही है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का मानना है कि पूरी तरह इलेक्ट्रिक 18-व्हीलर ट्रक प्रैक्टिकल नहीं हैं, जबकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का दावा है कि यही ट्रक का भविष्य हैं। मस्क का कहना है, "टेस्ला सेमी सिर्फ संभव ही नहीं, बल्कि ट्रकिंग का आने वाला कल है।"


उन्होंने एलान किया कि टेस्ला के ऑल-इलेक्ट्रिक सेमी ट्रक का अगले साल से बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा। यह दावा ऐसे समय आया है जब दुनिया भर में माल ढुलाई के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि प्रदूषण कम हो और जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) पर निर्भरता घटे।

यह भी पढ़ें - Ethanol: टोयोटा का बयान- E10 के लिए बनी कार में E20 का इस्तेमाल न करें, कार मालिकों की बढ़ी चिंता
Bill Gates Questions Feasibility of Electric heavy-duty trucks, Elon Musk Confirms Tesla Semi in 2026
Bill Gates - फोटो : Bill Gates/Instagram
बिल गेट्स का तर्क - बैटरी तकनीक है सबसे बड़ी रुकावट
गेट्स का मानना है कि लंबे रूट और भारी माल ढोने वाले ट्रकों के लिए बैटरी तकनीक में कई बुनियादी दिक्कतें हैं। बड़ी दूरी तक भारी वजन ढोने के लिए ट्रकों में इतनी ज्यादा बैटरी लगानी पड़ती है कि उसका वजन ही दक्षता और व्यवहारिकता को कम कर देता है। उनका कहना है कि यही समस्या बड़े मालवाहक जहाजों और पैसेंजर जेट्स के लिए भी है।

गेट्स का सुझाव है कि ऐसे ट्रांसपोर्ट के लिए सिर्फ बैटरी पर निर्भर रहने के बजाय हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स या सिंथेटिक इलेक्ट्रोफ्यूल्स ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इन सिंथेटिक फ्यूल्स का फायदा यह है कि इन्हें मौजूदा इंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर बदलने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो 
Bill Gates Questions Feasibility of Electric heavy-duty trucks, Elon Musk Confirms Tesla Semi in 2026
Elon Musk - फोटो : X
एलन मस्क की योजना - 2026 से बड़े पैमाने पर उत्पादन
एलन मस्क ने दोहराया कि टेस्ला का सेमी ट्रक 2026 से बड़े पैमाने पर बनना शुरू होगा। इसके लिए कंपनी ने नेवादा में गीगाफैक्ट्री के पास एक खास प्रोडक्शन यूनिट बनाई है, जो पूरी क्षमता पर चलने पर सालाना 50,000 ट्रक बना सकेगी। हालांकि शुरुआती साल में यह संख्या कम रह सकती है।

टेस्ला सेमी ट्रक की पहली झलक 2017 में दिखाई गई थी। यह एक बार चार्ज करने पर 500 मील (लगभग 800 किमी) चलने का दावा करता है। साथ ही इसमें दमदार पावर और पारंपरिक डीजल ट्रकों के बराबर वजन उठाने की क्षमता है। कंपनी यूरोप में भी इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है। जहां सख्त उत्सर्जन नियम और घनी लॉजिस्टिक्स रूट इसे एक बड़ा मौका और चुनौती दोनों देंगे।

यह भी पढ़ें - Ethanol: कोलकाता में प्रीमियम XP95 और सामान्य पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की पुष्टि, जनता की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bill Gates Questions Feasibility of Electric heavy-duty trucks, Elon Musk Confirms Tesla Semi in 2026
Tesla Cybercab - फोटो : Tesla
टेस्ला का बढ़ता इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो
टेस्ला सिर्फ हेवी-ड्यूटी ट्रक ही नहीं, बल्कि पिकअप ट्रक से लेकर टैक्सी तक कई सेगमेंट में उतर रही है। कंपनी का साइबरट्रक 2023 के आखिर में टेक्सास फैक्ट्री में बनना शुरू हुआ और अब अमेरिका और कनाडा में बिक रहा है। खबरें यह भी हैं कि टेस्ला एक छोटा इलेक्ट्रिक पिकअप और ऑटोनॉमस "साइबर कैब" पर काम कर रही है, जो राइड-हेलिंग मार्केट को टारगेट करेगा।

यह भी पढ़ें - Ethanol: E20 पेट्रोल को लेकर जनता की चिताओं के बीच नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल है भविष्य का ईंधन
विज्ञापन
Bill Gates Questions Feasibility of Electric heavy-duty trucks, Elon Musk Confirms Tesla Semi in 2026
Electric Truck - फोटो : Freepik
चुनौतियां अभी बाकी
इलेक्ट्रिक हैवी-ड्यूटी ट्रकों के सामने कई तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर चुनौतियां हैं। भारी बैटरियां ट्रक का वजन बढ़ा देती हैं, जिससे माल ढोने की क्षमता और मुनाफा कम हो जाता है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी सीमित है और इतनी तेज व हाई-कैपेसिटी चार्जिंग के लिए ग्रिड की क्षमता कई जगहों पर पर्याप्त नहीं है।

ज्यादातर इलेक्ट्रिक ट्रकों की रेंज 100 से 300 मील (160 से 480 किमी) के बीच होती है, जो डीजल या हाइड्रोजन विकल्पों से कम है। हाइड्रोजन ट्रक हल्के और जल्दी फ्यूल भरने वाले जरूर हैं, लेकिन उनके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्पादन लागत दोनों ही बड़ी बाधाएं हैं।

यह भी पढ़ें - Ethanol: इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल विवाद, जब नीति आयोग ने 2021 में सुझाए थे कम दाम और टैक्स छूट 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed