फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Xiaomi Shifts Gears Targets Europe with SU7 EV to Rival Tesla and BYD

EV: शाओमी की टेस्ला और बीवाईडी को टक्कर देने की योजना, अब यूरोपीय बाजारों पर नजर

Wed, 20 Aug 2025 05:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 05:41 PM IST
सार

टेक्नोलॉजी दिग्गज Xiaomi (शाओमी) अब सिर्फ स्मार्टफोन और गैजेट्स तक सीमित नहीं है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार SU7 ईवी लॉन्च करके ऑटोमोबाइल सेक्टर में कदम रखा है।

विज्ञापन
Xiaomi Shifts Gears Targets Europe with SU7 EV to Rival Tesla and BYD
Xiaomi SU7 - फोटो : Xiaomi

विस्तार

टेक्नोलॉजी दिग्गज Xiaomi (शाओमी) अब सिर्फ स्मार्टफोन और गैजेट्स तक सीमित नहीं है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार SU7 ईवी लॉन्च करके ऑटोमोबाइल सेक्टर में कदम रखा है। चीन में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद अब शाओमी का अगला लक्ष्य है यूरोप, जहां पहले से ही Tesla (टेस्ला) और BYD (बीवाईडी) जैसे दिग्गज अपनी पैठ जमा चुके हैं। कंपनी की योजना है कि 2027 तक यूरोप में अपनी पहली ईवी लॉन्च की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Volkswagen: प्रीमियम माने जाने वाले फीचर टच कंट्रोल को लेकर मुसीबत में फंसी फॉक्सवैगन, ग्राहकों ने किया मुकदमा
विज्ञापन

बढ़ता कारोबार और नई रणनीति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी तेजी से अपने ईवी बिजनेस को विस्तार देने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने दूसरी ईवी लॉन्च करने के बाद तिमाही राजस्व में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके बाद शाओमी के अध्यक्ष लू वेईबिंग ने कंपनी की विस्तार योजना पर और जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: रेयर अर्थ मैगनेट से हटा प्रतिबंध, भारत की ऑटो और ईवी इंडस्ट्री के लिए क्या हैं इसके मायने?
विज्ञापन

Xiaomi Shifts Gears Targets Europe with SU7 EV to Rival Tesla and BYD
Xiaomi SU7 Electric Car - फोटो : Xiaomi
यूरोप में चुनौतियां भी कम नहीं
हालांकि यूरोपीय बाजार चीनी ईवी कंपनियों के लिए हमेशा से आकर्षक रहा है, लेकिन वहां कारोबार करना आसान नहीं है। यूरोप में कार बेचने पर 48 प्रतिशत तक टैक्स और शुल्क लग सकते हैं, जिसमें 10 प्रतिशत का बेस इंपोर्ट ड्यूटी और करीब 35-38 प्रतिशत के अतिरिक्त लेवी शामिल हैं। यही वजह है कि शाओमी के लिए यूरोप में एंट्री एक बड़ी चुनौती भी होगी।

यह भी पढ़ें - 2025 Harley-Davidson Street Bob: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट बॉब, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

SU7: शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार
पिछले साल शाओमी ने अपनी पहली ईवी SU7 लॉन्च की थी। यह कंपनी की फिलहाल इकलौती इलेक्ट्रिक कार है और एक फुल-साइज सेडान है। शाओमी अब तक इसके 1 लाख यूनिट्स का उत्पादन कर चुकी है। इस कार को भारत में भी शोकेस किया गया था। लेकिन अभी यहां लॉन्च की कोई योजना नहीं है। 

यह भी पढ़ें - VinFast India: भारत में विनफास्ट के नए इलेक्ट्रिक कार प्लान, इस छोटी और बड़ी ईवी को देगी चुनौती

एक चार्ज में कितनी दूरी तय करती है SU7
शाओमी SU7 का मैक्स वेरिएंट 101 kWh बैटरी पैक से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर तक चल सकती है।

यह भी पढ़ें - NHAI: सेना के जवान से दुर्व्यवहार मामले में सख्त कार्रवाई, NHAI ने टोल एजेंसी पर लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना

Xiaomi Shifts Gears Targets Europe with SU7 EV to Rival Tesla and BYD
Xiaomi SU7 Electric Car - फोटो : Xiaomi
कितनी तेज है शाओमी SU7
शाओमी SU7 दो वेरिएंट्स में आती है - SU7 और SU7 Max. इनमें से SU7 Max बेहद तेज है और यह सिर्फ 2.78 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, यह कार 10.67 सेकंड में 0 से 200 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है और इसकी टॉप स्पीड 265 किमी प्रति घंटा है। इसके अलावा यह 668 bhp पावर और 838 Nm टॉर्क देती है, जो इसे और भी दमदार बनाता है।

यह भी पढ़ें - Car: वर्गीकरण विवादों को खत्म करने के लिए ऑटोमोबाइल पर प्रस्तावित GST दर में कटौती, हैचबैक पर टैक्स घटकर हो सकता है 28% से 18% 

यह भी पढ़ें - FASTag: क्या अब स्टेट हाईवे के लिए अलग से फास्टैग लेना पड़ेगा? वहां टोल शुल्क कैसे कटेगा? 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed