Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   SIAM: Maharashtra Leads Car Sales, UP Tops Two-Wheeler Market Q2 FY27

देशभर में बिकीं 84 लाख गाड़ियां: कार में महाराष्ट्र, बाइक में यूपी अव्वल; किस वाहन की कैटेगरी में किसका दबदबा?

Wed, 18 Nov 2026 04:00 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 18 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों में आगे।
  • उत्तर प्रदेश दोपहिया बिक्री में सबसे आगे।
  • तिपहिया बाजार में भी यूपी बना नंबर वन।
  • पश्चिमी क्षेत्र में सबसे ज्यादा हुई वाहन बिक्री।

विज्ञापन
SIAM: Maharashtra Leads Car Sales, UP Tops Two-Wheeler Market Q2 FY27
सियाम ने जारी की Q2 FY27 बिक्री रिपोर्ट - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

SIAM Vehicle Sales Data: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में गाड़ियों की बिक्री के ताजा राज्य-वार आंकड़े सामने आए हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमाेबाइल मैन्युफैक्चर्स यानी की सियाम की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही यानी की जुलाई से सितंबर में महाराष्ट्र पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों के लिए देश का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। वहीं, उत्तर प्रदेश ने दोपहिया (बाइक-स्कूटर) और तिपहिया वाहनों की बिक्री में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

इंडस्ट्री बॉडी के राज्य-वार आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में पैसेंजर वाहनों, दोपहिया वाहनों, तिपहिया वाहनों और कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री लगभग 84 लाख यूनिट रही है।
विज्ञापन


किस राज्य में कितनी गाड़ियां बिकीं?

  • सियाम ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के राज्यवार वाहन बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देश के अलग-अलग वाहन सेगमेंट में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की मजबूत पकड़ बनी हुई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जुलाई से सितंबर 2026 के बीच पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा। वहीं, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के मामले में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया।
Trending Videos

SIAM: Maharashtra Leads Car Sales, UP Tops Two-Wheeler Market Q2 FY27
सियाम ने जारी की Q2 FY27 बिक्री रिपोर्ट - फोटो : एआई जनरेटेड

पैसेंजर व्हीकल बिक्री में महाराष्ट्र ने मारी बाजी

  • जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान पूरे भारत में कुल 13.61 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई है। क्षेत्रों के हिसाब से देखें तो इसमें पश्चिमी क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक 4.29 लाख यूनिट रहा है। 
  • वहीं, अगर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो इस तिमाही के दौरान 1.65 लाख यूनिट की बिक्री के साथ महाराष्ट्र पैसेंजर वाहनों की बिक्री में शीर्ष पर रहा।
  • महाराष्ट्र के बाद इस सूची में उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक का स्थान रहा।


दोपहिया वाहनों में कौन-रहा नंबर वन?

  • वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में देश भर में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 64.33 लाख यूनिट दर्ज की गई। इसमें भी पश्चिमी क्षेत्र का योगदान सबसे ज्यादा 21.13 लाख यूनिट रहा।
  • राज्यों की सूची में 7.89 लाख यूनिट की जबरदस्त बिक्री के साथ उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार बनकर उभरा है। इस सेगमेंट में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा, जिसके बाद तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक ने अपनी जगह बनाई।


थ्री-व्हीलर में भी रहा यूपी का दबदबा 

  • इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर की अवधि में तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 2.85 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। क्षेत्रीय आधार पर इसमें दक्षिणी क्षेत्र 0.96 लाख यूनिट की मांग के साथ सबसे आगे रहा।
  • राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश 0.34 लाख यूनिट की बिक्री के साथ तिपहिया वाहनों के सेगमेंट में भी सबसे ऊपर रहा। इसके बाद गुजरात, कर्नाटक, बिहार और तमिलनाडु का नंबर आता है।


कमर्शियल वाहनों में कौन रहा सबसे आगे?

  • दूसरी तिमाही में कमर्शियल वाहन यानी ट्रक, बस आदि की बात करें तो इसमें कुल बिक्री 3.09 लाख यूनिट रही, जिसमें पश्चिमी क्षेत्र का हिस्सा सबसे अधिक 1.13 लाख यूनिट दर्ज किया गया। इस तिमाही के दौरान महाराष्ट्र में देश में सबसे अधिक 0.46 लाख कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। कमर्शियल वाहनों के प्रमुख बाजारों में महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का स्थान रहा।


पहली बार 5 लाख के पार निकली कारों की बिक्री

  • दूसरी तिमाही के बाद अक्तूबर में भी भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस महीने पैसेंजर वाहनों की बिक्री पहली बार पांच लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई।
  • इस कैटेगरी में कार व एसयूवी शामिल हैं। अक्तूबर में बिक्री का पांच लाख यूनिट से ऊपर पहुंचना भारतीय कार बाजार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed