Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Why Hero Splendor Bike Middle-Class Favourite? Over 4.15 Lakh Sold October

मिडिल क्लास की पहली पसंद क्यों बनी हीरो स्प्लेंडर?: अक्तूबर में 4.15 लाख लोगों ने खरीदी, जानें क्या है खासियत

Wed, 18 Nov 2026 10:43 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 18 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

  • अक्तूबर में 4.15 लाख यूनिट बिकीं।
  • सालाना बिक्री में 72.88% की बढ़ोतरी।
  • 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन।
  • छह वेरिएंट में उपलब्ध है बाइक।

विज्ञापन
Why Hero Splendor Bike Middle-Class Favourite? Over 4.15 Lakh Sold October
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं, जो किफायती होने के साथ रोजाना के सफर में भी आपका साथ निभाए और जेब पर ज्यादा बोझ न डाले, तो Hero Splendor एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यही वजह है कि बाजार में इसकी मांग लगातार बनी हुई है। अक्तूबर 2026 में ही इसकी 4,15,144 यूनिट बिकीं। खास बात यह है कि इसके एक वेरिएंट में कंपनी 70 km/l तक का माइलेज देने का दावा करती है। आखिर मिडिल क्लास परिवारों के बीच यह बाइक इतनी लोकप्रिय क्यों है और इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं? आइए जानते हैं।
विज्ञापन


कितने लोगों ने खरीदी यह बाइक?
  • अक्तूबर 2026 में भारतीय दोपहिया बाजार में 25.24 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। इस दौरान देश में कुल 16,84,828 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इस बिक्री में हीरो स्प्लेंडर का योगदान काफी बड़ा रहा।
  • विज्ञापन
  • अक्तूबर में स्प्लेंडर की 4,15,144 यूनिट बिकीं। इसके साथ ही बाइक की सालाना बिक्री में 72.88 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बिक्री के ये आंकड़े दिखाते हैं कि कम्यूटर बाइक के तौर पर स्प्लेंडर की मांग अब भी मजबूत बनी हुई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

मिडिल क्लास परिवारों के लिए क्यों खास है यह बाइक?
  • मिडिल क्लास परिवार बाइक खरीदते वक्त उसकी कीमत ही नहीं, बल्कि रोजाना आने-जाने का खर्च, माइलेज, रखरखाव और परफॉर्मेंस में चेक करते हैं। हीरो स्प्लेंडर इन्हीं जरूरतों को पूरा करती है। साथ ही यह किफायती कीमत 78,912 रुपये के साथ आतती है। वहीं, XTEC 2.0 वेरिएंट में कंपनी 70 km/l तक का माइलेज देने का दावा करती है। ऐसे में जो लोग रोजाना ऑफिस, बाजार या दूसरे जरूरी कामों के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह माइलेज एक अहम वजह हो सकता है।
  • इसके अलावा, बाइक में 97.2cc का इंजन दिया गया है। इसका हल्का स्टैंडर्ड मॉडल 112 किलोग्राम कर्ब वेट के साथ आता है। ये खूबियां इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनाती हैं। हालांकि हीरो स्प्लेंडर अलग-अलग जरूरतों और फीचर्स के हिसाब से कई वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल से लेकर XTEC वेरिएंट तक के विकल्प मिलते हैं। 

इंजन और परफॉर्मेंस में क्या है खास?
  • हीरो स्प्लेंडर में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर ओएससी इंजन मिलता है। यह इंजन 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसमें प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (FI) तकनीक दी गई है। इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • माइलेज की बात करें तो कंपनी स्प्लेंडर प्लस एक्सटीईसी 2.0 के लिए 70 km/l तक का माइलेज देने का दावा करती है। हालांकि, वास्तविक माइलेज सड़क की स्थिति, ट्रैफिक और बाइक चलाने के तरीके के हिसाब से अलग हो सकता है।

कौन-से फीचर्स इसे बनाते हैं खास?
  • हीरो स्प्लेंडर में जरूरत के हिसाब से कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें i3S यानी आइडल स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। यह तकनीक ट्रैफिक में बाइक रुकने पर इंजन को अपने आप बंद करने और क्लच इस्तेमाल करने पर दोबारा चालू करने में मदद करती है।
  • वहीं, XTEC वेरिएंट में डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कॉल और एसएमएस अलर्ट, यूएसबी चार्जर और आरटीएमआई जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्प्लेंडर+ XTEC 2.0 में एलईडी हेडलाइट, डिजिटल क्लस्टर, हैजार्ड लाइट और लंबी सीट दी गई है। इन फीचर्स के चलते बाइक में रोजाना के इस्तेमाल के साथ कुछ आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • साथ ही सुरक्षा के लिहाज से इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) दिया गया है। इसके अलावा, ग्राहकों को ड्रम और डिस्क ब्रेक के विकल्प भी मिलते हैं। इससे खरीदार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से वेरिएंट चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed