{"_id":"6afd2cdfaf7fadc9030d18c2","slug":"porsche-opens-india-s-largest-after-sales-centre-kolkata-dedicated-ev-battery-repair-facility-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्शे इंडिया का विस्तार: इस शहर में खुला देश का सबसे बड़ा सर्विस सेंटर, क्या अब यहीं ठीक होंगी ईवी बैटरियां?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
पोर्शे इंडिया का विस्तार: इस शहर में खुला देश का सबसे बड़ा सर्विस सेंटर, क्या अब यहीं ठीक होंगी ईवी बैटरियां?
Wed, 18 Nov 2026 10:17 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:17 AM IST
सार
- कोलकाता में खुला पोर्शे का सबसे बड़ा सेंटर।
- 32,000 वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्रफल।
- पूर्वी भारत में सर्विस नेटवर्क होगा मजबूत।
- ईवी बैटरी मरम्मत की खास सुविधा होगी।
विज्ञापन
पोर्शे ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
लग्जरी कार खरीदने के साथ उसकी सर्विस और मरम्मत की सुविधा भी काफी मायने रखती है। खासकर इलेक्ट्रिक कारों के मामले में बैटरी और हाई-वोल्टेज सिस्टम की मरम्मत के लिए विशेष इंतजाम जरूरी माना जाता है। इसीलिए पोर्शे इंडिया ने कोलकाता में देश की अपनी सबसे बड़ी आफ्टरसेल्स सुविधा शुरू की है। 32 हजार वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्र में फैले इस सर्विस सेंटर में सामान्य मेंटेनेंस से लेकर एडवांस्ड रिपेयर तक की सुविधाएं मिलेंगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी की मरम्मत के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
कहां खुला पोर्शे का सर्विस सेंटर?
विज्ञापन
कहां खुला पोर्शे का सर्विस सेंटर?
- पोर्शे इंडिया ने कोलकाता में अपनी सबसे बड़ी आफ्टरसेल्स सुविधा का उद्घाटन किया है। माना जा रहा है कि इस सेंटर के शुरू होने से पूर्वी भारत में कंपनी का सर्विस नेटवर्क मजबूत होगा। इसे पोर्शे के डीलर पार्टनर बर्ड ग्रुप ने विकसित किया है।
- 32,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल में बने इस सर्विस सेंटर को कंपनी के ग्लोबल कॉरपोरेट आइडेंटिटी स्टैंडर्ड्स के अनुसार डिजाइन किया गया है। यानी इसके डिजाइन और सुविधाओं में पोर्शे के वैश्विक मानकों का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोर्शे सर्विस सेंटर कोलकाता में ग्राहकों को कार की देखभाल और मरम्मत से जुड़ी कई सुविधाएं मिलेंगी। यहां नियमित मेंटेनेंस के साथ एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स की सुविधा भी होगी। इसकी मदद से कार में आने वाली तकनीकी खराबियों की जांच की जा सकेगी।
- इसके अलावा, सेंटर में मैकेनिकल रिपेयर, स्ट्रक्चरल रिपेयर और मल्टी-मटेरियल रिपेयर बे भी बनाए गए हैं। इससे कारों की अलग-अलग तरह की मरम्मत एक ही जगह पर की जा सकेगी।
