फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   World’s Largest Road Networks Top 5 Countries with Massive Road Infrastructure, Find Out Where India Stands

Largest Road Infrastructure: दुनिया के सबसे बड़े रोड नेटवर्क वाले पांच देश, जानें भारत की रैंकिंग

Tue, 27 May 2025 04:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 04:27 PM IST
सार

सड़क नेटवर्क किसी भी देश के विकास की बुनियाद होता है। आइए जानते हैं कि दुनिया के किन देशों में सबसे बड़ा रोड नेटवर्क है और इस लिस्ट में भारत की क्या रैंकिंग है।

विज्ञापन
World’s Largest Road Networks Top 5 Countries with Massive Road Infrastructure, Find Out Where India Stands
Road Network - फोटो : Freepik

विस्तार

सड़क नेटवर्क किसी भी देश के विकास की बुनियाद होता है। ये ना सिर्फ लोगों के आने-जाने के लिए जरूरी है, बल्कि सामान की ढुलाई और लॉजिस्टिक सेक्टर को मजबूती देने में भी इसकी बड़ी भूमिका होती है। भारत के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कई बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के उस बयान का जिक्र कर चुके हैं जिसमें उन्होंने कहा था, "अमेरिका की सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका अमीर है, बल्कि अमेरिका अमीर इसलिए है क्योंकि उसकी सड़कें अच्छी हैं।" इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए गडकरी ने भारत की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में भारी निवेश किया गया है।
विज्ञापन


अब जब हम सड़क नेटवर्क की अहमियत की बात कर ही रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि दुनिया के किन देशों में सबसे बड़ा रोड नेटवर्क है और इस लिस्ट में भारत की क्या रैंकिंग है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Volkswagen Golf GTI: फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई परफॉर्मेंस हैचबैक भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका - सबसे विशाल सड़क नेटवर्क
दुनिया में सबसे बड़ा रोड नेटवर्क अमेरिका के पास है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में करीब 68 लाख किलोमीटर लंबी सड़कें हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका के पास दुनिया का सबसे लंबा हाईवे भी है, जिसे पैन अमेरिका हाईवे कहा जाता है। ये हाइवे करीब 30,000 किलोमीटर लंबा है और 14 अलग-अलग देशों से होकर गुजरता है।

यह भी पढ़ें - Monsoon Bike Riding Tips: मानसून में बाइक चलाने की तैयारी कैसे करें? हर राइडर के लिए जरूरी टिप्स

भारत - दूसरे नंबर पर मजबूत पकड़
इस मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है। भारत के पास 63.7 लाख किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका नेशनल हाईवे 44 की है, जो 3,745 किलोमीटर लंबा है और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैला हुआ है। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी इसमें शामिल है, जिसकी लंबाई 1200 किलोमीटर है। इसके पूरे बन जाने पर दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें - Lotus Eletre: किंग चार्ल्स अब करेंगे इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सवारी! जानें लोटस इलेट्रे की खूबियां

चीन - तीसरे स्थान पर
इस सूची में चीन तीसरे नंबर पर है। वहां का सड़क नेटवर्क 53 लाख किलोमीटर लंबा है। चीन का सबसे लंबा हाईवे G219 है, जिसकी लंबाई लगभग 10,000 किलोमीटर है। ये हाइवे देश के कई अहम इलाकों को जोड़ता है।

यह भी पढ़ें - Road Accidents: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर घटे हादसे, जानें स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ने कैसे निभाई अहम भूमिका

ब्राजील - चौथे पायदान पर
चीन के बाद इस लिस्ट में ब्राजील का नाम आता है, जहां सड़क नेटवर्क की कुल लंबाई 20 लाख किलोमीटर है। यहां सड़कें अमेजन के घने जंगलों से लेकर शहरों तक फैली हुई हैं। जिससे ब्राजील की भौगोलिक विविधता में भी कनेक्टिविटी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें - Honda Rebel 500 Vs Royal Enfield Super Meteor 650: इन दोनों मिड-साइज क्रूजर बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल्स

रूस - पांचवें स्थान पर
रूस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है। वहां कुल 13 लाख किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क है। रूस के विशाल भूभाग को जोड़ने के लिए ये रोड नेटवर्क बेहद जरूरी भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, केंद्र नई टोल नीति पर कर रहा है विचार 

यह भी पढ़ें - Maharashtra EV Policy: महाराष्ट्र की नई ईवी पॉलिसी का एलान, वाहनों की खरीद पर मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed