{"_id":"660bc370db8ebae25c002bda","slug":"woman-claim-on-x-about-exorbitant-uber-taxi-prices-in-bengaluru-news-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taxi: 3,500 रुपये में पुणे से बंगलूरू फ्लाइट से पहुंची, लेकिन घर पहुंचने के लिए उबर को देने पड़े 2,000 रुपये","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Taxi: 3,500 रुपये में पुणे से बंगलूरू फ्लाइट से पहुंची, लेकिन घर पहुंचने के लिए उबर को देने पड़े 2,000 रुपये
Tue, 02 Apr 2024 02:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:06 PM IST
सार
एक और दिन और बंगलूरू में सड़क यात्रा का एक और ना भूलने वाला अनुभव! इस बार, सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर (यात्री) का दावा है कि पुणे से बंगलूरू के लिए उनकी फ्लाइट और बंगलूरू हवाई अड्डे से उनके घर तक उबर के किराए में सिर्फ 1,500 रुपये का अंतर था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक और दिन और बंगलूरू में सड़क यात्रा का एक और ना भूलने वाला अनुभव! इस बार, सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर (यात्री) का दावा है कि पुणे से बंगलूरू के लिए उनकी फ्लाइट और बंगलूरू हवाई अड्डे से उनके घर तक उबर के किराए में सिर्फ 1,500 रुपये का अंतर था।
एक्स यूजर मानसी शर्मा ने पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "मैंने पुणे से बंगलूरू के लिए 3500 रुपये में फ्लाइट बुक की थी। और फिर, बंगलूरू हवाई अड्डे से मेरे घर के लिए 2000 रुपये की कैब ली।" उन्होंने अपने पोस्ट में उबर इंडिया को भी टैग किया। एक्स यूजर ने अपने ट्वीट को खत्म करते हुए विभिन्न उबर सर्विस के किराए का स्क्रीनशॉट दिखाया।

पूरी पोस्ट यहां देखें:
यह पोस्ट एक दिन पहले शेयर की गई थी। तब से, इसे 9.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस ट्वीट को लगभग 6,800 लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस शेयर पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
I booked flight for 3.5k from Pune to Bangalore.
— Manasvi Sharma (@manasvisharmaaa) April 1, 2024
And then, a cab for 2k from Bangalore airport to my home💀@Uber_India pic.twitter.com/wZyzOpOvHF
यह पोस्ट एक दिन पहले शेयर की गई थी। तब से, इसे 9.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस ट्वीट को लगभग 6,800 लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस शेयर पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
यहां देखें कि कैसे एक्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।
एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, "(उबर को) यह लिखने की हिम्मत कैसे हुई कि यह ट्रिप किफायती है।"
दूसरे ने शेयर किया, "और सबसे खराब बात यह है कि, उबर गो ड्राइवर एसी भी चालू नहीं करेंगे। वे बस यही कहेंगे कि सिर्फ प्रीमियर में ही एसी चलता है। कुछ भी..."

तीसरे ने सुझाव दिया, "अगर हो सके तो बसों का इस्तेमाल करें।"
चौथे ने टिप्पणी की, "तो क्या हुआ? पुणे एयरपोर्ट से बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचने में बंगलूरू एयरपोर्ट से बंगलूरू शहर जाने से कम समय लगता है।"

पांचवें ने सलाह दी, "बसों का इस्तेमाल करके देखें। नहीं तो दोस्तों से पूछकर देखें कि क्या उन्हें एयरपोर्ट पिकअप और ड्रॉपऑफ के लिए किसी विश्वसनीय ड्राइवर का पता है। वे निश्चित रूप से 2000 रुपये से कम लेंगे।"
छठे ने लिखा, "बंगलूरू हवाई अड्डे से शहर आने-जाने का सफर अब तक के मेरे जीवन के सबसे खराब यात्राओं में से एक है! इसमें बहुत ज्यादा समय लगता है।"