फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Wiper is useful even in winter, how it helps during travelling, know details

Car Care Tips: सर्दियों में भी काम आता है वाइपर, जानें सफर के दौरान किस तरह करता है मदद

Thu, 30 Nov 2023 11:02 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 30 Nov 2023 11:02 AM IST
सार

बारिश के साथ ही सर्दियों के मौसम में भी वाइपर काफी उपयोगी होता है। कार में सफर के दौरान इस पार्ट से किस तरह मदद मिलती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Wiper is useful even in winter, how it helps during travelling, know details
कार में रियर वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार को हर तरह के मौसम में सुरक्षित तरीके से चलाना काफी जरूरी होता है। इसके लिए कार में कई फीचर्स को दिया जाता है। लेकिन वाइपर की मदद से सर्दियों के मौसम में किस तरह से सुरक्षित सफर किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


धुंध करता है साफ
सर्दियों के मौसम में अगर कार के वाइपर सही तरह से काम करें तो इससे सफर के बीच धुंध को हटाने में मदद मिलती है। सही तरह से काम करने पर वाइपर धुंध को हटाता है और विजिबिलिटी को बेहतर करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है नुकसान
अगर कार के वाइपर खराब हों तो इससे फायदे की जगह नुकसान होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे कार की विंडशील्ड पर स्क्रैच आने का खतरा होता है। जिससे कार चलाते हुए ड्राइवर को विजिबिलिटी कम मिलती है। रात के समय कार चलाते हुए भी सामने की ओर से आने वाली कार की लाइट विंडशील्ड पर फैल जाती है, जिससे सुरक्षा पर भी खतरा होता है।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कैसे रखें ध्यान
अगर आपको सर्दियों के मौसम में भी सुरक्षित तरह से कार में सफर करना हो तो कार के वाइपर को चेक करना काफी जरूरी होता है। नए वाइपर में लगी हुई रबड़ काफी ज्यादा मुलायम होती है, लेकिन अगर यह खराब हो जाए तो रबड़ काफी मजबूत हो जाती है। ऐसा होने पर वाइपर को तुरंत बदल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

ना करें यह काम
अगर आप अपनी कार को लेकर पहाड़ों पर जाने का मन बना रहे है, तो वहां पड़ने वाली बर्फ को कभी भी वाइपर से नहीं हटाना चाहिए। ऐसा करने से भी वाइपर और मोटर को नुकसान होने का खतरा बढ़ता है। जिससे धुंध हटाने के लिए भी आप वाइपर का उपयोग नहीं कर पाएंगे और सुरक्षित सफर के बीच परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed