Bike Comparison: डेढ़ लाख से कम में कौन सी बाइक बनेगी आपकी पहली पसंद? इनके फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Bike Comparison: स्पोर्टी 125 सीसी कम्यूटर सेगमेंट में अब मुकाबला और भी तगड़ा हो गया है। टीवीएस रेडर के बाद अब हीरो एक्सट्रीम 125 आर बाइक ने एंट्री ले ली है। वहीं, रेडर अब भी स्मार्ट फीचर्स व बेहतर पावर-टू-वेट रेशियो के दम पर टिके रहने की कोशिश में है। जानते हैं कि इनके कीमत, फीचर्स, वजन और प्रदर्शन के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पोर्टी 125 सीसी बाइक सेगमेंट में अब टक्कर और जबरदस्त हो चुकी है। टीवीएस रेडर ने इस वर्ग की शुरुआत की थी और अब हीरो मोटोकॉर्प ने एक्सट्रीम 125 आर लॉन्च कर इस दिशा में नया कदम रखा है। इसकी खास बात यह है कि हीरो एक्सट्रीम 125 आर इस सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक बन गई है, जिसमें डुअल-चैनल एबीएस दिया गया है। वहीं, टीवीएस रेडर अब अपने स्मार्ट फीचर्स, बेहतर टॉर्क और पावर-टू-वेट रेशियो के दम पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।
अगर इनके इंजन की बात करें तो हीरो एक्सट्रीम 125 आर में 124.7 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.5 हॉर्सपावर ओर 10.5 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, टीवीएस रेडर में 124.8 सीसी इंजन है, जो 11.4 हॉर्सपावर के साथ 11.2 एनएम का ज्यादा टॉर्क देता है। दोनों में 5-स्पीड गियरबॉक्स है, लेकिन रेडर का इंजन थोड़ी ज्यादा फुर्ती और समतलता प्रदान करता है। पावर-टू-वेट रेशियो की बात करें तो रेडर का आंकड़ा 91.2एचपी प्रति टन है, जबकि एक्सट्रीम 84.5एचपी प्रति टन तक सीमित है। इसका मतलब है कि रेडर तेज एक्सिलरेशन में थोड़ा आगे है।
ये भी पढ़े- EV Patent: ईवी बाजार में री-एंट्री, स्कूटर के बाद अब कार बनाने की तैयारी में ये कंपनी, इन कारों से होगी टक्कर
रेडर और एक्सट्रीम में किसका पलड़ा भारी
वजन और डिजाइन के लिहाज से हीरो एक्सट्रीम 125 आर ज्यादा हैवी बाइक है, जिसका कर्ब वेट 136 किलो है। वहीं, रेडर सिर्फ 125 किलो की है, जिससे इसे चलाना और कंट्रोल करना आसान लगता है। रेडर की सीट हाइट 780 मिमी है जबकि एक्सट्रीम की 790 मिमी, यानी एक्सट्रीम थोड़ा ऊंचा है लेकिन बैठने में आरामदायक महसूस होती है। दोनों में 10 लीटर का फ्यूल टैंक और 180 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो भारतीय सड़कों के हिसाब से अच्छा है।
सुरक्षा के मामले में किसको बढ़त
ब्रेकिंग और टायर सेटअप में एक्सट्रीम को बढ़त मिलती है क्योंकि इसमें 276 मिमी का फ्रंट डिस्क और चौड़ा 120 मिमी का रियर टायर मिलता है। रेडर में 240 मिमी फ्रंट और 200 मिमी रियर डिस्क ब्रेक हैं। दोनों बाइक्स में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से एक्सट्रीम 125आर डुअल-चैनल एबीएस के कारण आगे निकल जाती है, जबकि रेडर अभी भी सिंगल-चैनल एबीएस के साथ आती है।
ये भी पढ़े- Top-selling cars: एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, हैचबैक की बिक्री हुई कम, जाने टॉप 10 कारों के आंकड़े
टेक्नोलॉजी में रेडर्स आगे
फीचर्स की बात करें तो हीरो एक्सट्रीम 125आर में राइड बाय वायर थ्रॉटल, पावर रोड इको मोड और सेगमेंटेड लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। वहीं टीवीएस रेडर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टीएफटी (थिन-फिल्म ट्रांजिस्टर) डिस्प्ले और वॉयस असिस्टेंट जैसे टेक्नोलॉजिकल फीचर्स हैं, जो युवा राइडर्स को और आकर्षित करते हैं। यानी टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर रेडर आगे माना जा रहा है, जबकि सेफ्टी और राइडिंग फील के मामले में एक्सट्रीम 125आर प्रीमियम टच देती है।
बजट में प्रीमियम फीचर्स का खेल
कीमत की बात करें तो दिल्ली में हीरो एक्सट्रीम 125आर की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.04 रुपये लाख है, जबकि टीवीएस रेडर लगभग 95,600 रुपये से शुरू होती है।