{"_id":"65c1b70a5c43470ba306c158","slug":"when-you-go-to-buy-a-new-electric-scooter-what-should-you-keep-in-mind-know-the-details-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"E Scooter Tips: जब खरीदने जाएं नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, तो रखना चाहिए किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
E Scooter Tips: जब खरीदने जाएं नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, तो रखना चाहिए किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल
Tue, 06 Feb 2024 10:28 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:28 AM IST
सार
देश में कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ऑफर किए जा रहे हैं। ऐसे में किस तरह अपने लिए एक बेहतर स्कूटर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजार में कई तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलते हैं। जिनमें से कुछ में फीचर्स ज्यादा मिलते हैं, तो कुछ में रेंज और अन्य चीजें बेहतर होती हैं। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए आप अपने लिए एक बेहतर स्कूटर को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
कीमत है जरूरी
किसी भी चीज को खरीदने से पहले उसकी कीमत काफी जरूरी होती है। कई बार ऐसी चीज पसंद आ जाती है, जो हमारे बजट में नहीं होती। इसलिए जब अपने लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना हो तो सबसे पहले अपने बजट पर ध्यान दें। अपने बजट और स्कूटर की कीमत को देखकर ही तीन चार विकल्प तय करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
जरुरत का ध्यान
कीमत और बजट के साथ ही अपनी जरुरत का ध्यान रखकर ही किसी स्कूटर को फाइनल करें। कुछ लोगों की जरुरत ज्यादा रेंज होती है तो कुछ लोगों की जरुरत ज्यादा फीचर्स होते हैं। इसलिए पहले से अपनी जरुरतों को जान लें। इसके बाद ही आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
टेस्ट राइड लें
जब कीमत, बजट और जरुरत जैसी महत्वपूर्ण बातों पर गौर कर लिया जाए। तो फिर तीन-चार विकल्पों की एक-एक करके टेस्ट राइड लें। ऐसा करने से आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपके लिए किस कंपनी का कौन से स्कूटर का कौन सा वैरिएंट बेहतर होगा। कई बार लोगों को वह स्कूटर पसंद आता है, लेकिन राइड करने के बाद आपको जानकारी मिलती है कि वह स्कूटर आपके लिए बेहतर नहीं होगा। ऐसे में अगर पहले ही स्कूटर को खरीद लिया जाए तो फिर परेशानी भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
शोरुम पर करें यह काम
जब तीन-चार विकल्पों की टेस्ट राइड हो जाए तो फिर उसमें से अपने लिए बेहतर विकल्प को चुनें। इसके बाद कंपनी के शोरुम से सभी तरह की जानकारी लें। संभव हो तो स्कूटर की डिलीवरी कब हो सकती है। इसकी जानकारी भी लें। साथ ही अगर जरुरत हो तो फाइनेंस के विकल्प की जानकारी भी लें। इसके साथ ही शोरुम पर बेहतर डील के लिए मोलभाव भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर