Car Care Tips: बाहर करवाते हैं गाड़ी की सर्विस तो रखें किन बातों का ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान, जानें डिटेल
आप भी अपनी कार की सर्विस पड़ोस के मेकैनिक से करवाते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार के इंजन की उम्र बढ़ाने के लिए समय पर सर्विस करवाना जरूरी होता है। अगर कार की सर्विस समय पर ना हो तो परेशानी हो सकती है। वहीं अगर कार की सर्विस पड़ोस के मेकैनिक से करवाते हैं तो भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
समय पर करवाएं सर्विस
कार की सर्विस को हमेशा समय पर करवाना चाहिए। इससे इंजन के पार्ट्स खराब नहीं होते और इससे ज्यादा समय तक इंजन चलता है। कंपनी की ओर से सर्विस की जानकारी भी दी जाती है। ऐसे में इसका ध्यान रखना जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
सही इंजन ऑयल डलवाएं
आमतौर पर बाहर से कार सर्विस करवाने पर इंजन ऑयल अच्छा और सही डाला गया है इसपर संदेह हो सकता है। कई बार मैकेनिक कुछ पैसे बचाने के चक्कर में हल्की क्वालिटी का इंजन ऑयल कार में डाल देते हैं जिससे कार को नुकसान हो सकता है। इसलिए जब भी बाहर से सर्विस करवाएं तो कोशिश करें कि खुद जाकर किसी अच्छी कंपनी का वो इंजन ऑयल खरीदें जो आपकी कार की हेल्थ के लिए अच्छा हो और ऑयल को अपने सामने ही कार में डलवाएंं।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
सस्पेंशन भी चेक करवाएं
कार की सर्विस बाहर से करवाते समय सस्पेंशन की भी चैकिंग करवाएं। अगर कार के सस्पेंशन में परेशानी आ जाए तो कार चलाना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग सस्पेंशन चैक नहीं करवाते हैं और ऐसे ही कार चलाते हैं जिससे इनके जल्दी खराब होने का खतरा होता है और एक बार सस्पेंशन में खराबी आ जाए तो फिर इसे ठीक करवाना आपकी जेब पर भी भारी पढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
एसी भी करवाएं चेक
कार में एसी की कूलिंग भी कम हो जाए तो फिर सफर में परेशानी हो जाती है। ऐसे में कार की सर्विस जब भी करवाएं तब एसी की चेकिंग भी करवाएं। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि अगर एसी की गैस कम हो तो उसे पूरी करवाएं।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल