{"_id":"6541e43db9cecd795c06f5a5","slug":"what-is-traction-control-system-and-how-to-ensure-safety-while-traveling-in-the-car-know-the-details-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम क्या होता है, जानें किस तरह से कार में सफर के दौरान देता है सुरक्षा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम क्या होता है, जानें किस तरह से कार में सफर के दौरान देता है सुरक्षा
Wed, 01 Nov 2023 11:09 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:09 AM IST
सार
नई कारों में कंपनियों की ओर से कई सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं। इनमें से एक फीचर ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है। यह क्या है और किस तरह से सुरक्षा देता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार कंपनियों की ओर से अपने वाहनों को लगातार सुरक्षित बनाया जा रहा है। साथ ही कई नए सेफ्टी फीचर्स के साथ कारों को ऑफर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सेफ्टी फीचर्स के तौर पर मिलने वाले ट्रैक्शन कंट्रोल का क्या काम होता है। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इस फीचर से हादसे से किस तरह बचा जा सकता है।
विज्ञापन
क्या होता है ट्रैक्शन कंट्रोल
सेफ्टी फीचर के तौर पर मिलने वाले ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम का काम टायर को फिसलने से बचाने का होता है। यह टायर और सड़क के बीच ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है। जिससे कार चालक अपने वाहन पर कंट्रोल बनाकर रख पाता है और हादसा होने से बच जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
किस तरह करता है काम
ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम कार में स्पीड सेंसर के साथ काम करता है। जरूरत के समय यह फीचर अलग-अलग पहियों पर ब्रेक लगाता है जिससे कार को बैलेंस मिलता है और इसका फायदा यह होता है कि कार को फिसलन भरी सड़कों पर भी बिना परेशानी काफी आसानी से चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
एबीएस के साथ मिलता है फायदा
अगर आपकी कार में एबीएस सेफ्टी फीचर को भी दिया जाता है तो इसके साथ यह फीचर काफी ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करता है। एबीएस की तरह ही ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी सेंसर की मदद से काम करता है। जब एक पहिया बाकी पहियों के मुकाबले में ज्यादा घूमता है तो सेंसर की मदद से ईएससी को एक्टिवेट किया जाता है और सेंसर की मदद से कार की पावर को कम कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कहां मिलता है फायदा
अक्सर लोग बारिश और ठंड के मौसम में पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। ऐसे में वहां की सड़कें काफी ज्यादा पानी और मिट्टी के साथ फिसलन भरी हो जाती हैं। वहीं ठंड के मौसम में बर्फ के कारण भी सड़कों पर ग्रिप कम हो जाती है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश के बाद सड़कों पर पानी होने के कारण भी टायर की ग्रिप कम हो जाती है। ऐसे में इस सेफ्टी फीचर के साथ हादसों को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल