फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What is the right of way, know why it is necessary for the safety of yourself and other vehicles on the road

Road Rights: क्या है मार्ग का अधिकार, जानें सड़क पर अपनी और अन्य वाहनों की सुरक्षा के लिए क्यों हैं जरूरी

Mon, 27 Feb 2023 01:12 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 27 Feb 2023 01:12 PM IST
सार

सड़क पर कई तरह के वाहन चलाए जाते हैं। एक समय में सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन मौजूद होते हैं। ऐसे में किस तरह से खुद और अन्य वाहनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What is the right of way, know why it is necessary for the safety of yourself and other vehicles on the road
traffic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क पर कई वाहन एक समय में चलते हैं। ऐसे में अगर कहीं पर रोड मुड़ती है या फिर गोल चक्कर आता है तो कई बार एक वाहन दूसरे वाहन से पहले निकलने की कोशिश करता है। कोशिश करते हुए कई बार दोनों वाहनों के बीच टक्कर होने की स्थिति आ जाती है। देश में कई लोग ड्राइविंग लाइसेंस तो बनवा लेते हैं, लेकिन सही तरीके से वाहन चलाना भूल जाते हैं। हम इस खबर में आपको मार्ग के अधिकारी की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपको भी इस बात की जानकारी हो कि सड़क पर वाहन चलाते हुए किस वाहन को पहले अधिकार मिलता है और किसे बाद में।

विज्ञापन


क्या होता है मार्ग का अधिकार
सड़क पर दूसरे लोगों के साथ रोड शेयर करते हुए मार्ग के अधिकार का नियम काफी जरूरी होता है। इसी के जरिए तय होता है कि किस परिस्थति में किस वाहन को पहले जाने का अधिकार मिलता है। देश में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी होती है कि वह यातायात को सही तरीके से चलाने के लिए इस नियम का पालन करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन वाहन
देश में कहीं पर भी आपातकालीन वाहनों को सबसे पहले मार्ग का अधिकार दिया जाता है। अगर सड़क पर चलते समय आपके पीछे कोई आपातकालीन वाहन आ जाए तो सबसे पहले उसे रास्ता देना चाहिए। ऐसा ना करने पर आगे चल रहे वाहन को रोका जा सकता है और चालान भी काटा जा सकता है। आपातकालीन वाहनों को मार्ग का अधिकार तभी मिलता है जब ऐसे वाहनों पर लगी हुई लाइट और फ्लैशर जल रहे हों। आपातकालीन वाहनों में दमकल, पुलिस, सेना, एंबुलेंस जैसे वाहन आते हैं।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत


जेबरा क्रॉसिंग
किसी भी रेड लाइट पर आगे की ओर सफेद और काली पट्टियां होती हैं। इन्हें जेबरा क्रॉसिंग कहा जाता है। रेड लाइट पर इन्हें बनाने का मकसद होता है कि इन पर से पैदल जाने वाले रोड पार कर सकें। रेड लाइट पर पैदल जाने वालों के लिए जेब्रा क्रॉसिंग पर पहले मार्ग का अधिकार होता है। इसलिए जब भी रेड लाइट हो तो उसके पहले बने हुए जेबरा क्रॉसिंग से पहले वाहन को रोकना चाहिए। ऐसा ना करने पर भी पुलिस चालान भेज सकती है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

गोल चक्कर
कई शहरों में ट्रैफिक को सुचारू तौर पर चलाने के लिए रेड लाइट की जगह गोल चक्कर बनाए जाते हैं। इन गोल चक्कर पर ही सबसे ज्यादा हादसा होने का खतरा होता है क्योंकि ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि किस वाहन को मार्ग का अधिकार पहले दिया जाता है। जब भी आप किसी गोल चक्कर में एंट्री करें तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जो भी वाहन आपके दाहिने ओर से आ रहे हैं उन्हें पहले मार्ग का अधिकार मिलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह आपकी एंट्री से पहले ही गोल चक्कर में होते हैं और इसलिए उन्हें हीे गोल चक्कर से पहले निकलने का अधिकार भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

स्लिप लेन
अगर आप किसी स्लिप लेन से बाएं मुड़ रहे हैं और बाद में मेन ट्रैफिक में मर्ज हो रहे हैं तो सबसे पहले मेन रोड पर चल रहे वाहनों को रास्ता दिया जाना चाहिए। मुख्य सड़क पर चल रहे वाहनों को मार्ग का अधिकार स्लिप लेन से आने वालों से पहले मिलता है। इसके अलावा मुख्य सड़क पर चल रहे वाहनों की स्पीड भी स्लिप लेन से आने वालों से ज्यादा होती है, इसलिए सुरक्षा की नजर से भी उन्हें पहले जाने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

दाएं मुड़ने पर
अगर कभी आप किसी रोड पर दाएं मुड़ते हैं और आपके सामने से और बाएं मुड़ रहे वाहनों को पहले मार्ग का अधिकार दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed