फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Want to buy a car, but are confused about the transmission, know which is better between manual or automatic

Car Tips: खरीदनी है कार, लेकिन ट्रांसमिशन में हैं कन्फ्यूज, जानें मैनुअल या ऑटोमैटिक में से कौन है बेहतर

Wed, 29 Nov 2023 09:51 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 29 Nov 2023 09:51 AM IST
सार

अक्सर लोग नई कार खरीदने से पहले ट्रांसमिशन में मिलने वाले विकल्प में कन्फ्यूज हो जाते हैं। लेकिन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में से कौन सा बेहतर है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Want to buy a car, but are confused about the transmission, know which is better between manual or automatic
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंपनियों की ओर से अपनी कारों में कई तरह के विकल्प दिए जाते हैं। इनमें फीचर्स और लुक्स के साथ ही इंजन और ट्रांसमिशन में भी कई विकल्प मिलते हैं। ऐसे में किस तरह के ट्रांसमिशन वाली कार को खरीदना आपके लिए बेहतर हो सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


मैनुअल ट्रांसमिशन
मैनुअल गियर वाली कारें भारत में लंबे समय से प्रचलित हैं। इन कारों को चलाने में ज्यादा समझ की जरुरत नहीं होती। साथ ही इनको चलाना और रखरखाव करना काफी आसान होता है। इसके अलावा मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों की कीमत भी अन्य कारों के मुकाबले काफी कम होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
मैनुअल के मुकाबले में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को चलाना काफी ज्यादा आरामदायक होता है। इन कारों में मैनुअल की तरह गियर और क्लच का उपयोग नहीं किया जाता। जिस कारण नए ड्राइवर भी इन कारों को काफी आसानी से चला पाते हैं।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका


किसमें मिलेगी ज्यादा पावर
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में पावर ड्राइवर के हाथ में होती है। क्योंकि वह गियर बदलकर जब चाहे तब इंजन से ज्यादा पावर हासिल कर पाता है। लेकिन ऑटोमैटिक कारों में इस तरह की सुविधा नहीं मिल पाती। इंजन को ऐसे ट्यून किया जाता है, जिससे कार खुद ही गियर बदलती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

रखरखाव में आसान
मैनुअल कारों का रखरखाव काफी ज्यादा आसान होता है। तय समय पर सिर्फ गियर ऑयल बदलने से ही इनके गियरबॉक्स की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। वहीं अगर इनमें कोई खराबी आ भी जाए तो आसानी से इनको ठीक करने के लिए मेकैनिक मिल जाता है। लेकिन अगर ऑटोमैटिक कार में कोई परेशानी आ जाए तो उसे ठीक करवाना काफी मुश्किल भी हो सकता है। क्योंकि ऐसी कारों को सिर्फ कंपनी की ओर से ट्रेनिंग दिए गए मेकैनिक से ही ठीक करवाया जा सकता है। साथ ही इनके पार्ट्स भी मैनुअल के मुकाबले महंगे होते हैं।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

कीमत में फर्क
मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाली कारों की कीमत में भी काफी फर्क होता है। एक ही कंपनी की किसी एक कार के मैनुअल ट्रांसमिशन को खरीदने के साथ ही अगर इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला वैरिएंट देखा जाता है तो दोनों की कीमत में कुछ हजार रुपये से लेकर कई लाख रुपये तक का फर्क भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed