कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ब्रेजा के सीएनजी में आने का अगर आप इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। सोशल मीडिया पर ब्रेजा सीएनजी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
लुक्स में नहीं है अंतर
2 of 7
मारुति ब्रेजा
- फोटो : maruti suzuki
ब्रेजा सीएनजी और पेट्रोल वैरिएंट के लुक में कोई अंतर नहीं है। कंपनी की ओर से ब्रेजा सीएनजी में फिलिंग पाइंट भी पेट्रोल के रिफिल पाइंट के साथ दिया है। इसके अलावा सीएनजी सिलेंडर को एसयूवी की डिग्गी में फिट किया गया है, जो बाहर से दिखाई नहीं देता।
यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
नई ब्रेजा के लॉन्च पर ही सीएनजी वैरिएंट के आने की थी संभावना
3 of 7
मारुति ब्रेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की ओर से सीएनजी ब्रेजा का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। कंपनी ने इस साल जून महीने में ही ब्रेजा का नया अवतार पेश किया था। माना जा रहा था कि तभी कंपनी पेट्रोल के साथ सीएनजी ब्रेजा को भी लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी की ओर से उस समय ब्रेजा के पेट्रोल वैरिएंट को ही पेश किया था।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
मिल चुकी है जानकारी
4 of 7
मारुति ब्रेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले कंपनी की वेबसाइट जैनुअन पार्ट्स पर भी सीएनजी ब्रेजा की जानकारी मिल चुकी है। वेबसाइट पर 2022 से अब तक वाली ब्रेजा के ऑप्शन को चुनने पर पेट्रोल के साथ सीएनजी वाली ब्रेजा की डिटेल्स भी दिखाई दे रही थीं।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
कितने वैरिएंट में होगी सीएनजी
5 of 7
मारुति ब्रेजा
- फोटो : maruti suzuki
जैनुअन पार्ट्स वाली मारुति की वेबसाइट पर जो जानकारी मिली थी, उसके मुताबिक ब्रेजा में सीएनजी का विकल्प चार वैरिएंट में मिल सकता है। इन वैरिएंट्स में एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस शामिल हैं। इसके अलावा सीएनजी ब्रेजा में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क