फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   volvo india unveil new c40 recharge, know features range motor battery details

Volvo C40 Recharge: वोल्वो ने पेश की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सी40, जानें क्या हैं खूबियां और रेंज

Wed, 14 Jun 2023 02:05 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 14 Jun 2023 02:05 PM IST
सार

वोल्वो की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सी40 रिचार्ज को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से सी40 रिचार्ज को किन खूबियों और रेंज के साथ लाया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
volvo india unveil new c40 recharge, know features range motor battery details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वोल्वो की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार में क्या खूबियां दी गई हैं। इसकी रेंज कितनी होगी और इसे कब लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


पेश हुई वोल्वो की नई एसयूवी
वोल्वो की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सी40 रिचार्ज को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर यह दूसरी एसयूवी है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी है एसयूवी
वोल्वो की ओर से नई एसयूवी सी40 रिचार्ज को कॉम्पैक्ट मॉडयूलर आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें एल के डिजाइन में लाइट्स दी गई हैं और इसका लुक पिछले साल आई एक्ससी40 रिचार्ज की तरह रखा गया है, लेकिन कुछ अपडेट भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क


कैसे हैं फीचर्स
वोल्वो की ओर से पेश की गई सी40 रिचार्ज में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नौ इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, बेहतरीन लैदरेट के साथ इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड सीट्स जैसे फीचर्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कितनी दमदार बैटरी और मोटर
वोल्वो सी40 में कंपनी की ओर से 78 Kwh की क्षमता की बैटरी दी गई है। इस बैटरी को 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 33 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा इसमें जो मोटर दी गई है वह 150KW की क्षमता की दो मोटर हैं। इस मोटर से एसयूवी को की 402 बीएचपी की पावर और 660 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह एसयूवी सिर्फ 4.5 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाई जा सकती है और फुल चार्ज में इस एसयूवी को करीब 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

कितनी है सुरक्षित
वोल्वो सी40 रिचार्ज एसयूवी में कंपनी की ओर से कई सेफ्टी फीचर्स ऑफर जाते हैं। इनमें एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स, सहित कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

कब होगी लॉन्च
वोल्वो की ओर से अभी इस एसयूवी को सिर्फ पेश किया गया है और इसका लॉन्च अगस्त में किया जा सकता है। अगस्त में लॉन्च के बाद इसकी डिलीवरी फेस्टिव सीजन के दौरान शुरू की जा सकती हैं। इसकी कीमत की बात करें तो वोल्वो की ओर से इसे 60 लाख रुपये की संभावित कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed