फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Use of a special technology regenerative increases the range of electric cars, know how it works

Car Care Tips: एक खास तकनीक के उपयोग से बढ़ जाती है इलेक्ट्रिक कारों की रेंज, जानें कैसे करती है काम

Tue, 07 Nov 2023 09:28 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 07 Nov 2023 09:28 AM IST
सार

अगर आप भी अपने लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं। तो किस खास तकनीक के जरिए इलेक्ट्रिक कार की रेंज को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Use of a special technology regenerative increases the range of electric cars, know how it works
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक कारों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कंपनियों की ओर से भी लगातार नए मॉडल्स को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको इलेक्ट्रिक कारों में मिलने वाली खास तकनीक की जानकारी दे रहे हैं, जिससे रेंज को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


कौन सी है तकनीक
अक्सर इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए शोरूम जाने पर आपने रीजनरेटिव तकनीक के बारे में सुना होगा। इस तकनीक के कारण ही इलेक्ट्रिक कार की रेंज को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इस तकनीक का उपयोग करना भी काफी आसान होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है तकनीक
यह ऐसी तकनीक होती है जिसे जरिए आप कार के ब्रेक लगाने के दौरान बैटरी को चार्ज कर सकते हैं। दरअसल, जब भी कार को रोकने के लिए या गति को कम करने के लिए जब भी ब्रेक लगाए जाते हैं। तो ब्रेक पैड हर पहिए पर लगे डिस्क ब्रेक या ड्रम ब्रेक पर घर्षण पैदा करता है। इसके कारण ही कार रूकती या गति कम हो जाती है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जो ऊर्जा निकलती है उसके उपयोग से कार में लगी बैटरी चार्ज की जाती है। पेट्रोल और डीजल जैसी कारों में यह ऊर्जा बिना काम के ही खराब हो जाती है लेकिन इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों में यह ऊर्जा बैटरी को चार्ज करने के काम में लाई जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

किस तरह करती है काम
इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड कार में लगी मोटर दो तरह से काम करती है। मोटर का पहला काम होता है कि वह पहियों को चलाने के लिए जरूरी ऊर्जा दे और दूसरा काम बैटरी को चार्ज करना होता है। जब भी ड्राइवर कार को रोकने के लिए ब्रेक का उपयोग करता है तब रीजनरेटिव तकनीक एक्टिव हो जाती है। एक बार एक्टिव होने पर यह तकनीक कार में लगी बैटरी को चार्ज करना शुरू कर देती है। इस तकनीक का फायदा लेने के लिए कार की मोटर पर इस तकनीक का उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed