Honda: अमेरिकी टैरिफ और चिप संकट ने बढ़ाई मुश्किलें, जानें होंडा कंपनी का मुनाफा कितना घटा
Honda: जापान की ऑटो कंपनी होंडा मोटर को वित्तीय वर्ष 2025 की पहली छमाही में भारी झटका लगा है। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में गिरकर 37 प्रतिशत यानी 311.8 अरब येन (करीब 2 अरब डॉलर) हो गया है।
विस्तार
दुनिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड को चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में बड़ा घाटा झेलना पड़ा है। कंपनी का शुद्ध लाभ 494.6 अरब येन से घटकर 311.8 अरब येन (करीब 2 अरब डॉलर) बचा है। कुल ब्रिकी भी 10.8 ट्रिलियन येन से घटकर 10.6 ट्रिलियन येन (करीब 69 अरब डॉलर) हो गई है, जो करीब 1.5 प्रतिशत की कमी है।
मुनाफे में गिरावट के मुख्य कारण:
1. अमेरिकी टैरिफ- अमेरिका में लगाई गई आयात शुल्क दरों ने होंडा के मुनाफे में करीब 164 अरब येन (1.1 अरब डॉलर) की कमी की है।
2. मुद्रा विनिमय दर में गिरावट- प्रतिकूल मुद्रा दर से 116 अरब येन (756 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ।
3. चिप संकट - डच कंपनी नेक्सपेरिया के अधिग्रहण पर सुरक्षा चिंताओं के चलते चीन ने इसके डोंगगुआन प्लांट से चिप्स शिपमेंट अस्थायी रूप से रोक दी थी। इस कारण मैक्सिको के सेलाया प्लांट व उत्तरी यूनिट्स में उत्पादन प्रभावित हुआ है।
ये भी पढ़े- FADA: त्योहारी सीजन में ऑटो रिटेल बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 42 दिनों में 52 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं
मोटरसाइकिल बिक्री बनी मजबूत:
इस कठिन समय में भी होंडा ने मोटरसाइकिल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। एशिया (वियतनाम को छोड़कर) में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज हुई और पिछली छमाही में कंपनी ने 90 लाख से अधिक मोटरसाइकिलें बेचीं। वैश्विक स्तर पर होंडा की मोटरसाइकिल बिक्री 1.07 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है, लेकिन होंडा की वैश्विक कार ब्रिकी 1 1.78 मिलियन से घटकर 1.68 मिलियन यूनिट हो गई। उत्तरी अमेरिका में इसकी थोड़ी वृद्धि हुई और जापान, एशिया व यूरोप में भी ब्रिकी में गिरावट आई है।
होंडा ने मार्च 2026 तक के पूरे वित्तीय वर्ष के लिए अपने लाभ अनुमान को घटाकर 300 अरब येन (2 अरब डॉलर) कर दिया है, जो पिछले साल की तुलना में 64 प्रतिशत कम है। पहले यह अनुमान 420 अरब येन (2.7 अरब डॉलर) लगाया गया था।
ये भी पढ़े- EV: तमिलनाडु में ईवी को कैसे मिले रफ्तार? उद्योग ने सरकार से रोड टैक्स छूट बढ़ाने की मांग की
हालांकि खराब नतीजों के बावजूद निवेशकों का भरोसा थोड़ा बढ़ा और शुक्रवार को टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में होंडा के शेयर 1.8 प्रतिशत से बढ़कर 1,585 येन (करीब 10 डॉलर) पहुंच गएं।