फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   US tariffs and chip crisis increased difficulties find out how much Honda company profits decreased

Honda: अमेरिकी टैरिफ और चिप संकट ने बढ़ाई मुश्किलें, जानें होंडा कंपनी का मुनाफा कितना घटा

Fri, 07 Nov 2025 05:57 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 07 Nov 2025 05:57 PM IST
सार

Honda: जापान की ऑटो कंपनी होंडा मोटर को वित्तीय वर्ष 2025 की पहली छमाही में भारी झटका लगा है। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में गिरकर 37 प्रतिशत यानी 311.8 अरब येन (करीब 2 अरब डॉलर) हो गया है।

विज्ञापन
US tariffs and chip crisis increased difficulties find out how much Honda company profits decreased
ट्रंप की टैरिफ नीति का असर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

विस्तार

दुनिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड को चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में बड़ा घाटा झेलना पड़ा है। कंपनी का शुद्ध लाभ 494.6 अरब येन से घटकर 311.8 अरब येन (करीब 2 अरब डॉलर) बचा है। कुल ब्रिकी भी 10.8 ट्रिलियन येन से घटकर 10.6 ट्रिलियन येन (करीब 69 अरब डॉलर) हो गई है, जो करीब 1.5 प्रतिशत की कमी है।

विज्ञापन

मुनाफे में गिरावट के मुख्य कारण:

1. अमेरिकी टैरिफ- अमेरिका में लगाई गई आयात शुल्क दरों ने होंडा के मुनाफे में करीब 164 अरब येन (1.1 अरब डॉलर) की कमी की है।

विज्ञापन

2. मुद्रा विनिमय दर में गिरावट- प्रतिकूल मुद्रा दर से 116 अरब येन (756 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. चिप संकट - डच कंपनी नेक्सपेरिया के अधिग्रहण पर सुरक्षा चिंताओं के चलते चीन ने इसके डोंगगुआन प्लांट से चिप्स शिपमेंट अस्थायी रूप से रोक दी थी। इस कारण मैक्सिको के सेलाया प्लांट व उत्तरी यूनिट्स में उत्पादन प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़े- FADA: त्योहारी सीजन में ऑटो रिटेल बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 42 दिनों में 52 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं

मोटरसाइकिल बिक्री बनी मजबूत:

इस कठिन समय में भी होंडा ने मोटरसाइकिल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। एशिया (वियतनाम को छोड़कर) में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज हुई और पिछली छमाही में कंपनी ने 90 लाख से अधिक मोटरसाइकिलें बेचीं। वैश्विक स्तर पर होंडा की मोटरसाइकिल बिक्री 1.07 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है, लेकिन होंडा की वैश्विक कार ब्रिकी 1 1.78 मिलियन से घटकर 1.68 मिलियन यूनिट हो गई। उत्तरी अमेरिका में इसकी थोड़ी वृद्धि हुई और जापान, एशिया व यूरोप में भी ब्रिकी में गिरावट आई है।

होंडा ने मार्च 2026 तक के पूरे वित्तीय वर्ष के लिए अपने लाभ अनुमान को घटाकर 300 अरब येन (2 अरब डॉलर) कर दिया है, जो पिछले साल की तुलना में 64 प्रतिशत कम है। पहले यह अनुमान 420 अरब येन (2.7 अरब डॉलर) लगाया गया था।

ये भी पढ़े- EV: तमिलनाडु में ईवी को कैसे मिले रफ्तार? उद्योग ने सरकार से रोड टैक्स छूट बढ़ाने की मांग की

हालांकि खराब नतीजों के बावजूद निवेशकों का भरोसा थोड़ा बढ़ा और शुक्रवार को टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में होंडा के शेयर 1.8 प्रतिशत से बढ़कर 1,585 येन (करीब 10 डॉलर) पहुंच गएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed