फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Union Minister Nitin Gadkari on Road Accident Deaths and Golden Hour Importance

Nitin Gadkari: तुरंत इलाज से टल सकती हैं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली 50,000 मौतें, गडकरी ने कही ये बात

Fri, 05 Sep 2025 08:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 08:19 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि अगर सड़क हादसे के शिकार लोगों को गोल्डन ऑवर (Golden Hour) में तुरंत इलाज मिले, तो हर साल करीब 50,000 जानें बच सकती हैं। जानिए सरकार की राह वीर स्कीम, 1.5 लाख रुपये तक फ्री इलाज और सड़क सुरक्षा से जुड़े नए कदमों के बारे में।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari on Road Accident Deaths and Golden Hour Importance
Nitin Gadkari - फोटो : PTI/Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगर सड़क हादसे के शिकार लोगों को तुरंत इलाज मिल जाए, तो करीब 50,000 जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क हादसे के पीड़ितों को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने और इलाज दिलाने में मदद करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन ऑवर है सबसे अहम
गडकरी ने FICCI (फिक्की) द्वारा आयोजित एक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में कहा कि एम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "करीब 30 प्रतिशत मौतें इसलिए होती हैं क्योंकि मरीज को गोल्डन ऑवर में इलाज नहीं मिल पाता।" गोल्डन ऑवर यानी हादसे के बाद का पहला घंटा, जब तुरंत मेडिकल मदद मिलने पर जान बचने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha R15: नई 2025 यामाहा आर15 मोटरसाइकिल रेंज नए रंगों के साथ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Two Wheeler GST: 350cc तक के एक लाख रुपये के टू-व्हीलर पर कितनी होगी बचत, समझें पूरा गणित

राह वीरों को मिलेगा इनाम और सुरक्षा
गडकरी ने कहा, "मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे सड़क हादसे के शिकार लोगों की मदद करें, क्योंकि इससे कई जिंदगियां बच सकती हैं।" 

उन्होंने बताया कि अच्छे काम करने वाले "राह वीरों" के लिए कानूनी सुरक्षा प्रावधान हैं और 25,000 रुपये तक का इनाम भी दिया जाता है। इसके अलावा, हादसे के शिकार लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज या सात दिन तक का फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं? यहां जानिए नई टैक्स दरों का कितना पड़ेगा असर 

तुरंत इलाज से आधी मौतें टल सकती हैं
कानून आयोग की एक पुरानी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि सड़क हादसों से होने वाली 50 प्रतिशत मौतें तुरंत इलाज से टाली जा सकती हैं। यही वजह है कि सरकार ने राज्यों में एम्बुलेंस तैनाती पर खास ध्यान दिया है। ताकि तेजी से हादसे की जगह पर पहुंचकर इलाज शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें - Tesla Car in India: मुंबई में टेस्ला शोरूम से हुई कार की पहली डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री को सौंपी चाबी 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी सुधार से कार खरीदारों में खुशी, लेकिन डीलरों पर ₹2,500 करोड़ का बोझ, जल्द स्पष्टीकरण की मांग 

पांच राज्यों में सबसे ज्यादा सड़क हादसे
गडकरी ने चिंता जताई कि तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क हादसों में मौतों की संख्या कम नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे पांच राज्यों में सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए सभी का मिलकर काम करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें - Luxury Cars GST: जीएसटी सुधार का असर, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, जेएलआर और ऑडी जैसी लग्जरी कारें होंगी सस्ती 

यह भी पढ़ें - Auto Industry: ऑटो उद्योग ने जीएसटी में बदलाव का किया स्वागत, किफायती परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद

राष्ट्रीय राजमार्गों पर होगी जांच
गडकरी ने यह भी घोषणा की कि सरकार अब नेशनल हाईवे पर होने वाले घातक हादसों की जांच कराएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 77 ऐसे राजमार्ग हिस्से चिन्हित किए गए हैं, जहां सबसे ज्यादा जानलेवा हादसे दर्ज किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें - US-Japan Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने जापान का ऑटो टैरिफ घटाकर 15 प्रतिशत किया, बड़ा निवेश समझौता भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed