{"_id":"68baec30193f032cf00d4ba7","slug":"us-japan-deal-donald-trump-signs-executive-order-slashing-tokyo-auto-tariffs-to-15-per-cent-key-details-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US-Japan Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने जापान का ऑटो टैरिफ घटाकर 15 प्रतिशत किया, बड़ा निवेश समझौता भी शामिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
US-Japan Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने जापान का ऑटो टैरिफ घटाकर 15 प्रतिशत किया, बड़ा निवेश समझौता भी शामिल
Fri, 05 Sep 2025 07:27 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:27 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर दस्तख्त किया है, जिसके तहत जुलाई में जापान के साथ हुई डील को लागू किया गया। इस समझौते के बाद जापानी ऑटोमोबाइल आयात पर लगने वाला टैरिफ 27.5 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर दस्तख्त किया है, जिसके तहत जुलाई में जापान के साथ हुई डील को लागू किया गया। इस समझौते के बाद जापानी ऑटोमोबाइल आयात (इंपोर्ट) पर लगने वाला टैरिफ 27.5 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही जापान ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया है।
7 दिनों में लागू होगा नया नियम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बदलाव फेडरल रजिस्टर में नोटिफिकेशन आने के सात दिन के भीतर लागू हो जाएगा। रिपोर्ट कहती है कि यह नियम 7 अगस्त से भेजे गए माल पर रेट्रोस्पेक्टिवली लागू होगा, यानी पहले से आए सामान पर भी नया टैक्स रेट लागू होगा।
अन्य इंपोर्ट्स पर भी असर
जापान से आने वाले जिन उत्पादनों पर पहले 15 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स लगता था, अब उन पर कोई अतिरिक्त लेवी नहीं लगेगी। वहीं, 15 प्रतिशत से कम वाले सामान पर अब सीधा 15 प्रतिशत टैक्स लागू होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें
यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें

जापान की प्रतिक्रिया
जापान के चीफ नेगोशिएटर रियोसी अकाजावा ने इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह 22 जुलाई को हुई डील का ठोस अमल है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि 15 प्रतिशत टैरिफ जापानी इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सरकार प्रभावित सेक्टर्स को मदद देने के लिए वित्तीय मदद (फाइनेंसिंग असिस्टेंस) जैसी स्कीमें लाएगी।
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha R15: नई 2025 यामाहा आर15 मोटरसाइकिल रेंज नए रंगों के साथ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स

आपसी समझौते और निवेश प्लान
इस समझौते के तहत जापान को भी ईयू की तरह "रेसिप्रोकल" ट्रीटमेंट दिया गया है। अमेरिका और जापान के बीच एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर साइन हुआ है, जिसके तहत जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा। यह पैसा इक्विटी, लोन और गारंटी के जरिए आएगा।
निवेश मिनरल्स, सेमीकंडक्टर्स और फार्मा सेक्टर में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Two Wheeler GST: 350cc तक के एक लाख रुपये के टू-व्हीलर पर कितनी होगी बचत, समझें पूरा गणित

अमेरिका का फायदा
ट्रंप ने कहा कि इन निवेशों से अमेरिका में लाखों नौकरियां पैदा होंगी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों तक आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने साफ किया कि इन निवेशों से होने वाले 90 प्रतिशत मुनाफे पर अमेरिका का हक होगा।
यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत
यह भी पढ़ें - GST 2.0: नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं? यहां जानिए नई टैक्स दरों का कितना पड़ेगा असर

खेती-बाड़ी और डिफेंस सेक्टर भी शामिल
समझौते के तहत जापान ने अमेरिका से खेती-बाड़ी के सामान की खरीद बढ़ाने का वादा किया है। अब जापान सालाना 8 अरब डॉलर के मक्का, सोयाबीन और फर्टिलाइजर खरीदेगा। इसके अलावा जापान ने अमेरिका से 100 बोइंग प्लेन खरीदने और डिफेंस सेक्टर में वार्षिक खर्च को 14 अरब डॉलर से बढ़ाकर 17 अरब डॉलर करने का एलान किया।
यह भी पढ़ें - Tesla Car in India: मुंबई में टेस्ला शोरूम से हुई कार की पहली डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री को सौंपी चाबी

टोयोटा और ऑटो सेक्टर की राहत
टोयोटा, जिसे पहले के अमेरिकी टैरिफ से 10 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान था, ने इस फैसले की सराहना की और कहा कि इससे "काफी राहत" मिली है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयर भी शुक्रवार को हल्के बढ़े। हालांकि दक्षिण कोरिया की कंपनियां अभी भी दबाव में हैं क्योंकि उन्हें वॉशिंगटन से ऐसी ही राहत का इंतजार है।
यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी सुधार से कार खरीदारों में खुशी, लेकिन डीलरों पर ₹2,500 करोड़ का बोझ, जल्द स्पष्टीकरण की मांग

जापानी राजनीति पर असर
यह डील ऐसे समय पर हुई है जब जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह ट्रेड डील उनकी स्थिति मजबूत कर सकती है। लेकिन उन्हें बढ़ती महंगाई और धीमी अर्थव्यवस्था पर जनता के गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - Luxury Cars GST: जीएसटी सुधार का असर, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, जेएलआर और ऑडी जैसी लग्जरी कारें होंगी सस्ती
यह भी पढ़ें - Auto Industry: ऑटो उद्योग ने जीएसटी में बदलाव का किया स्वागत, किफायती परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद