{"_id":"679cc516c4ed160b480b072e","slug":"ultraviolette-f77-superstreet-electric-motorcycle-launched-in-india-know-price-range-features-specifications-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ultraviolette F77 SuperStreet: अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ultraviolette F77 SuperStreet: अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
Fri, 31 Jan 2025 06:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:12 PM IST
सार
Ultraviolette (अल्ट्रावायलट) ने भारतीय बाजार में अपनी नई F77 SuperStreet लॉन्च कर दी है। F77 SuperStreet की बुकिंग 1 फरवरी से शुरू होगी और डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी।
विज्ञापन
Ultraviolette F77 SuperStreet Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ultraviolette (अल्ट्रावायलट) ने भारतीय बाजार में अपनी नई F77 SuperStreet लॉन्च कर दी है। इसके शुरुआती कीमत तीन लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम है, और टॉप वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत चार रुपये से कम है। F77 SuperStreet की बुकिंग 1 फरवरी से शुरू होगी और डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी।
Ultraviolette F77 SuperStreet: इसमें नया क्या है?
Ultraviolette ने F77 SuperStreet (अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट) को विकसित करने में आठ महीने का समय लगाया। इसे ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। जहां F77 में क्लिप-ऑन हैंडलबार दिया जाता था, वहीं SuperStreet में सिंगल-पीस हैंडलबार दिया गया है। इसकी वजह से टॉप ट्रिपल ट्री नया है और अब राइजर भी दिए गए हैं। इस बदलाव से राइडिंग पोस्चर पूरी तरह बदल गई है। अब राइडर को सीधा बैठने की पोजीशन मिलती है, जिससे कंधों और कलाई पर कम दबाव पड़ता है।

Ultraviolette F77 SuperStreet: मोटर पावर और एक्सीलरेशन
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट का स्टैंडर्ड वैरिएंट 36 बीएचपी का अधिकतम पावर और 90 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। यह 2.9 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और 7.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। रीकॉन वैरिएंट 40 बीएचपी और 100 एनएम आउटपुट देता है। यह 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 2.8 सेकंड में पकड़ लेता है। जबकि 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 7.7 सेकंड लगते हैं। अल्ट्रावॉयलेट में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं - ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक।
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट का स्टैंडर्ड वैरिएंट 36 बीएचपी का अधिकतम पावर और 90 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। यह 2.9 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और 7.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। रीकॉन वैरिएंट 40 बीएचपी और 100 एनएम आउटपुट देता है। यह 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 2.8 सेकंड में पकड़ लेता है। जबकि 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 7.7 सेकंड लगते हैं। अल्ट्रावॉयलेट में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं - ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक।
Ultraviolette F77 SuperStreet Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette F77 SuperStreet: बैटरी और रेंज
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट में F77 के साथ मोटर और बैटरी पैक साझा किया गया है। इसलिए, स्टैंडर्ड वैरिएंट में 7.1 kWh की बैटरी क्षमता है। जिसकी IDC द्वारा दावा की गई रेंज 211 किमी है। दूसरी ओर, रिकॉन में 10.3 kWh की बैटरी पैक है, जिसकी दावा की गई रेंज 323 किमी है।
Ultraviolette F77 SuperStreet: टॉप स्पीड
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Ultraviolette F77 SuperStreet: कैसा है परफॉर्मेंस पैक
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट में परफॉरमेंस पैक फिलहाल स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। इस पैक में डायनामिक रीजन के साथ 10-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग और एडवांस्ड 3-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट में परफॉरमेंस पैक फिलहाल स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। इस पैक में डायनामिक रीजन के साथ 10-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग और एडवांस्ड 3-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।
Ultraviolette F77 SuperStreet Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette F77 SuperStreet: इसमें वायलेट AI क्या है?
वायलेट AI कई विशेषताओं को जोड़ती है जिन्हें F77 सुपरस्ट्रीट के साथ आने वाले मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए चलाया जा सकता है। इसमें मूवमेंट, फॉल और टोइंग अलर्ट, रिमोट लॉकडाउन, क्रैश अलर्ट, डेली राइड स्टैट्स और एक एंटी-कोलिजन वार्निंग सिस्टम है।

Ultraviolette F77 SuperStreet: एक्सेसरीज
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट में एयरो डिस्क, टैंक ग्रिप्स, लीवर गार्ड्स, टीपीएमएस, पंचर किट, स्क्रीन गार्ड, टॉप बॉक्स, सॉफ्ट पैनियर्स, हार्ड पैनियर्स और टाइप 2 चार्जिंग इंटरफेस जैसे एक्सेसरीज भी मिलते हैं।
अल्ट्रावॉयलेट F77 सुपरस्ट्रीट में एयरो डिस्क, टैंक ग्रिप्स, लीवर गार्ड्स, टीपीएमएस, पंचर किट, स्क्रीन गार्ड, टॉप बॉक्स, सॉफ्ट पैनियर्स, हार्ड पैनियर्स और टाइप 2 चार्जिंग इंटरफेस जैसे एक्सेसरीज भी मिलते हैं।
Ultraviolette F77 SuperStreet Electric Motorcycle
- फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette F77 SuperStreet: कलर ऑप्शंस
F77 सुपरस्ट्रीट चार रंग विकल्पों में उपलब्ध है। जिसमें टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर येलो, स्टेलर व्हाइट और कॉस्मिक ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं।