फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Sunroof Types: खरीदना चाहते हैं सनरूफ वाली कार, जानें कितनी तरह के होते हैं ये, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Wed, 07 Jun 2023 08:43 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 07 Jun 2023 08:43 PM IST
सार

अगर आप भी सनरूफ वाली कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि कितनी तरह के सनरूफ कारों और एसयूवी में ऑफर किए जाते हैं।

विज्ञापन
types of sunroof in cars, which type of sunroof is better for you, inbuilt spoiler concealed sunroof
tata nexon variant with sunroof - फोटो : Tata Motors

अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आजकल की कारों और एसयूवी में खास फीचर सनरूफ की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनियों की ओर से इस फीचर को कितनी तरह से ऑफर किया जाता है।

types of sunroof in cars, which type of sunroof is better for you, inbuilt spoiler concealed sunroof
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी तरह के होते हैं सनरूफ
आमतौर पर कारों में सनरूफ को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कार में सनरूफ के फायदे और नुसान भी होते हैं लेकिन फिर भी इस फीचर वाली कारों और एसयूवी की बाजार में काफी डिमांड रहती है। कारों में मुख्य तौर पर चार तरह के सनरूफ ऑफर किए जाते हैं।
types of sunroof in cars, which type of sunroof is better for you, inbuilt spoiler concealed sunroof
For Reference Only - फोटो : honda cars
इनबिल्ट सनरूफ
इनबिल्ट सनरूफ किसी भी कार में सबसे सामान्य सनरुफ होता है। इसे कार की छत और केबिन के हेडलाइनर के बीच दिया जाता है। इनके बीच में मिलने वाले गैप के बीच ही यह स्लाइड करता है। हालांकि कई लोगों को जिनकी हाइट थोड़ी ज्यादा होती है, उन्हें केबिन के अंदर हेडरुम से समझौता भी करना पड़ता है। इस तरह का सनरूफ टाटा नेक्सन और होंडा सिटी में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
types of sunroof in cars, which type of sunroof is better for you, inbuilt spoiler concealed sunroof
भारत में सनरूफ वाली कारें - फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉयलर सनरूफ
स्पॉयलर सनरूफ वह होता है जिसमें शीशा कार के अंदर नहीं बल्कि बाहर की ओर से खुलता है। इसका फायदा यह होता है कि इस तरह के सनरूफ में केबिन के अंदर छत और हेडलाइनर के बीच जगह मिल जाती है, जिससे कार के अंदर हेडरुम ज्यादा हो जाता है। लेकिन इनका नुकसान यह होता है कि इन्हें बिल्ट इन सनरूफ की तरह पूरा नहीं खोला जा सकता। इनका उपयोग सिर्फ कार में वेंटिलेशन के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
types of sunroof in cars, which type of sunroof is better for you, inbuilt spoiler concealed sunroof
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंसील्ड सनरूफ
इस तरह के सनरूफ में एक शीशे का पैनल होता है जिसे चैनल के जरिए हेडलाइनर यूनिट में स्लाइड करवाया जाता है। वहीं अंदर की ओर से इसके नीचे एक कवर दिया जाता है। तेज गर्मी के मौसम में नीचे दिए कवर से सनरूफ को बंद किया जा सकता है। आमतौर पर नई कारों और एसयूवी में इस तरह के सनरूफ का चलन ज्यादा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed