देश की प्रमुख दो पहिया और तीन पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने के लिए एक खास कार्यक्रम मेगा डिलीवरी मेराथन की शुरूआत की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस खास कार्यक्रम को शुरू किया गया है।
शुरू हुआ कार्यक्रम
2 of 6
टीवीएस आई-क्यूब
- फोटो : tvs motors
टीवीएस मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक खास कार्यक्रम मेगा डिलीवरी मेराथन को शुरू किया गया है। जिसके तहत कंपनी अगले 10 दिनों में देशभर में एक हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर आई क्यूब की डिलीवरी कर रही है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
कितनी हुई बिक्री
3 of 6
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस मोटर्स की ओर से आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च करने के बाद भारतीय ग्राहकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी ने देशभर में करीब एक लाख से ज्यादा आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
बैटरी और रेंज
4 of 6
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस का दावा है कि नए आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर और उसके आसपास नियमित रूप से आने-जाने के लिए हर हफ्ते दो बार चार्ज करने की जरूरत होती है। जिसकी वजह से इसे चलाने का खर्च प्रति दिन तीन रुपये आता है। कंपनी की ओर से आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए तीन अलग-अलग चार्जिंग विकल्प पेश किए जाते हैं। आईक्यूब को एक रेगुलर चार्जर से 4.5 घंटे में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। आई क्यूब को चार्ज करने के बाद अगर इकोनॉमी मोड में चलाया जाता है तो ये 100 किलोमीटर की रेंज देता है। लेकिन अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाता है तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
कैसे हैं फीचर्स
5 of 6
टीवीएस आई-क्यूब
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने कई फीचर्स दिए हैं। इनमें पांच इंच टीएफटी स्क्रीन के अलावा एलईडी लाइट के साथ फ्लिप की, मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें