Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric Land Rover Defender Coming 2027, When Launch India?

इलेक्ट्रिक अवतार में आनें काे तैयार है नई डिफेंडर: 2027 में ग्लोबल डेब्यू, भारत में कब होगी लॉन्च? जानें सबकुछ

Tue, 17 Nov 2026 09:29 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 17 Nov 2026 09:29 AM IST
सार

  • 2027 में हो सकता है ग्लोबल डेब्यू।
  • हेलवुड प्लांट में होगा प्रोडक्शन।
  • नए EMA प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार।
  • डिफेंडर स्पोर्ट हो सकता है नाम।

विज्ञापन
Electric Land Rover Defender Coming 2027, When Launch India?
इलेक्ट्रिक डिफेंडर - फोटो : landrovers

विस्तार

लैंड रोवर डिफेंडर अब इलेक्ट्रिक अवतार में आने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि 2027 में इसे ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक SUV को ब्रिटेन में जगुआर लैंड रोवर (JLR) के हेलवुड प्लांट में बनाया जाएगा। यह कंपनी के नए इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप मिलने की उम्मीद है। वहीं, इसका जाना-पहचाना बॉक्सी डिजाइन भी बरकरार रह सकता है। भारत में इसे 2028 के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है। आइए जानते हैं कि इलेक्ट्रिक डिफेंडर में क्या कुछ खास मिल सकता है और इसकी भारत में एंट्री कब होगी।
विज्ञापन


कब आ सकती है यह इलेक्ट्रिक कार?
  • कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक डिफेंडर को लेकर जानकारी दी है। कंपनी ने साफ किया है कि इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2027 में ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन ब्रिटेन में कंपनी की हेलवुड फैसिलिटी में होगा। इसी प्लांट में इलेक्ट्रिफाइड रेंज रोवर GT का भी निर्माण किया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • जेएलआर ने अपने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजों में इलेक्ट्रिक डिफेंडर के आने की पुष्टि की है। यह कंपनी की इलेक्ट्रिफिकेशन योजना का एक बड़ा हिस्सा है। इसके आने से डिफेंडर परिवार में एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हो जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

क्या होगा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम?
  • हालांकि कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि मार्केट में इसे डिफेंडर स्पोर्ट नाम से उतारा जाएगा।
  • अगर ऐसा होता है तो यह एसयूवी मौजूदा डिफेंडर रेंज में डिफेंडर 90, 110 और 130 से नीचे रखी जाएगी। यानी यह डिफेंडर परिवार का छोटा मॉडल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed