फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Turkey announces plan for billions of dollars in new subsidies for electric vehicle batteries

Electric Vehicles: तुर्किये ने इलेक्ट्रिक वाहन महत्वाकांक्षाओं के लिए अरबों डॉलर का किया वादा, खास है वजह

Sat, 27 Jul 2024 05:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 05:52 PM IST
सार

तुर्किये ने इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों के विकास और उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए अरबों डॉलर की नई सब्सिडी की योजना का एलान किया। जानें डिटेल्स। 

विज्ञापन
Turkey announces plan for billions of dollars in new subsidies for electric vehicle batteries
Electric Car - फोटो : istock

विस्तार

तुर्किये ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों के विकास और उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए अरबों डॉलर की नई सब्सिडी की योजना का एलान किया। जिसका लक्ष्य इस उद्योग में क्षेत्रीय में अव्वल बनना है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोआन ने इस्तांबुल में एक हाई-टेक मेले में भाग लेने के दौरान बैटरी उत्पादकों के लिए 4.5 अरब डॉलर के प्रोत्साहन कार्यक्रम का अनावरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश कार निर्माताओं को तुर्किये में ईवी बनाने के लिए 5 अरब डॉलर की पेशकश भी करेगा। जिसका लक्ष्य हर साल कम से कम 10 लाख वाहन बनाना है।

एर्दोआन ने कहा, "हमने प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए बैटरी उत्पादन को अपने ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र बना दिया है।"

यह नया सार्वजनिक धन कंप्यूटर चिप्स के लिए 5 अरब डॉलर के सब्सिडी कार्यक्रम के अलावा है। जिससे ईवी विकास पर तुर्किये का कुल खर्च 15 अरब डॉलर हो गया है।

एर्दोआन ने कहा, "हमारा लक्ष्य अगली पीढ़ी के वाहनों के साथ-साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग गतिविधियों में निवेश को अपने देश में आकर्षित करना है।"

उन्होंने सौर और पवन ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए 4.2 अरब डॉलर की सब्सिडी की भी घोषणा की।
विज्ञापन

तुर्किये अपनी भौगोलिक स्थिति और यूरोपीय संघ के सीमा शुल्क समझौते का फायदा उठाकर यूरोपीय बाजारों में टैरिफ-मुक्त प्रवेश की इच्छा रखने वाले चीनी निवेशकों को आकर्षित करने की योजना बना रहा है। जैसा कि उसने जुलाई की शुरुआत में ईवी दिग्गज BYD (बीवाईडी) के साथ किया था।

सरकारी एजेंसी अनादोलु के अनुसार, यूरोप, मध्य पूर्व और मध्य एशिया के बीच स्थित इस देश में पांच अन्य चीनी कार निर्माता निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। तुर्किये की निर्माता कंपनी TOGG और चीनी फर्म फरासिस ने भी तुर्किये में ईवी बैटरी बनाने के लिए साझेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed