फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triumph Speed 400: ट्रॉयम्फ ने पेश कीं दो नई बाइक, जानें क्या हैं खूबियां और कब होगी लॉन्च

Wed, 28 Jun 2023 09:57 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 28 Jun 2023 09:57 AM IST
सार

ट्रॉयम्फ ने बजाज के साथ मिलकर दो बाइक्स को पेश किया है। इन बाइक्स में क्या खूबियां हैं और इन्हें भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
triumph speed 400 and scrambler 400x unveiled, know launch date and other features
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज के साथ मिलकर ट्रॉयम्फ ने दो बाइक्स को पेश किया है। इन दोनों बाइक्स में क्या खूबियां दी गई हैं, इनमें कितना दमदार इंजन दिया गया है और इन्हें भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

triumph speed 400 and scrambler 400x unveiled, know launch date and other features
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india
पेश हुईं दो बाइक्स
ट्रॉयम्फ ने बजाज के साथ मिलकर दो नई बाइक्स को पेश किया है। स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 एक्स बाइक्स में कंपनी ने 400 सीसी का इंजन दिया है। खास बात यह है कि इन दोनों ही बाइक्स को भारत में ही बनाया गया है और यह कंपनी की ओर से पेश की गईं अब तक की सबसे छोटे इंजन वाली बाइक्स हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
triumph speed 400 and scrambler 400x unveiled, know launch date and other features
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india
कितना दमदार इंजन
दोनों ही बाइक्स में 398 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक्स को 40 पीएस पावर और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इन बाइक्स के इंजन को लिक्विड कूल्ड तकनीक और छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
triumph speed 400 and scrambler 400x unveiled, know launch date and other features
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india
क्या हैं खूबियां
ट्रॉयम्फ की दोनों ही बाइक्स में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। जिसे स्विच ऑफ भी किया जा सकता है। इसके अलावा इनमें ड्यूल चैनल एबीएस, डिस्क ब्रेक, 17 और 19 इंच के अलॉय व्हील्स, 43 एमएम के यूएसडी फॉर्क्स, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी स्क्रीनस्क्रीन, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, राइड बाय वायर थ्रोटल, ऑल एलईडी लाइट्स, स्टेयरिंग लॉक और एंटी थेफ्ट इमोबिलाइजर के साथ ही 25 आधिकारिक एक्सेसरीज के विकल्प जैसी खूबियां मिलती हैं।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन
triumph speed 400 and scrambler 400x unveiled, know launch date and other features
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india
कब होगी लॉन्च
ट्रॉयम्फ ने फिलहाल इन दोनों ही बाइक्स को सिर्फ पेश किया है। भारतीय बाजार में इन दोनों बाइक्स को पांच जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के समय ही दोनों बाइक्स की कीमत की जानकारी भी कंपनी की ओर से दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed