फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   total vehicle retail for october 2023 grew by last month according to fada report, know full details

Auto Sale In October: अक्तूबर में ऑटोमोबाइल बिक्री में 12 फीसदी बढ़ोतरी हुई, फाडा ने जारी किए आंकड़े

Mon, 06 Nov 2023 12:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 06 Nov 2023 12:14 PM IST
सार

अक्तूबर महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बीते महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
total vehicle retail for october 2023 grew by last month according to fada report, know full details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक अक्तूबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से अक्तूबर महीने में कुल वाहनों की बिक्री में मंथ ऑन मंथ बेसिस पर करीब 12 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर महीने में कुल 2117596 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 2295099 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 353990 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अक्तूबर 2022 के दौरान यह संख्या 358884 थी। वहीं सितंबर महीने में यह संख्या 332248 यूनिट्स थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अक्तूबर 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1507756 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 104711 यूनिट्स का रहा। अक्तूबर में 62440 यूनिट्स ट्रैक्टर और 88699 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

कैसी रही बिक्री
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अक्तूबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में मंथली बेसिस पर करीब 6.54 फीसदी की ग्रोथ रही। वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 1.36 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ दर्ज हुई। दो पहिया वाहनों की बिक्री में मंथली बेसिस पर करीब 15 फीसदी की बढ़त रही, जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर पिछले साल के मुकाबले बीते महीने में 12 फीसदी से ज्यादा की नेगेटिव ग्रोथ देखने को मिली। तिपहिया वाहनों की बिक्री में 45 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई, जबकि कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed