फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Aston Martin Delays First EV Again, Electric Car Now Expected Around 2033-35, Why

एस्टन मार्टिन की पहली ईवी में फिर देरी: अब 2033-35 में हो सकती है पेश, बार-बार क्यों टल रही कार की लॉन्चिंग?

Sun, 04 Oct 2026 03:47 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 04 Oct 2026 03:47 PM IST
सार

लग्जरी कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन ने अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार (EV) के लॉन्च को एक बार फिर टाल दिया है। कंपनी अब अपनी पहली ईवी को 2033 से 2035 के बीच बाजार में पेश करने की योजना बना रही है। आखिर यह लॉन्च क्यों टला और इसके पीछे क्या कारण है? आइए जानते हैं सबकुछ विस्तार से।
 

विज्ञापन
Aston Martin Delays First EV Again, Electric Car Now Expected Around 2033-35, Why
फिर टली एस्टन मार्टिन के ऑल-इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग - फोटो : astonmartin

विस्तार

ब्रिटेन की मशहूर लग्जरी स्पोर्ट्स कार कंपनी एस्टन मार्टिन ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च को एक बार फिर टाल दिया है। कंपनी अब अपनी पहली ईवी को 2033 से 2035 के बीच पेश करने की तैयारी में है। यह कोई पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले भी कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार की लॉन्च टाइमलाइन कई बार आगे बढ़ा चुकी है। फिलहाल एस्टन मार्टिन का फोकस इलेक्ट्रिक कारों के बजाय पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड मॉडल्स पर ज्यादा है। 
विज्ञापन


क्यों बार-बार टल रहा है पहली ईवी का लॉन्च?
एस्टन मार्टिन के इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट में देरी के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। इनमें लग्जरी सेगमेंट में ईवी की उम्मीद से कम मांग और अलग-अलग देशों में तेजी से बदलते नियम और नीतियां प्रमुख हैं।
विज्ञापन

कंपनी का मानना है कि उसके लग्जरी स्पोर्ट्स कार ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की मांग फिलहाल उतनी मजबूत नहीं है, जितनी उम्मीद की गई थी। इसके अलावा दुनियाभर में ईवी से जुड़े नियम और नीतियां भी लगातार बदल रही हैं। ऐसे में कंपनी जल्दबाजी में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के बजाय बाजार और टेक्नोलॉजी के और विकसित होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार बदली लॉन्च टाइमलाइन
एस्टन मार्टिन अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की लॉन्च टाइमलाइन पहले भी कई बार बदल चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो, कंपनी ने शुरुआत में अपनी पहली ईवी 2025 में लॉन्च करने की योजना बनाई थी।
इसके बाद इसकी लॉन्च टाइमलाइन को 2026 तक बढ़ाया गया। फिर कंपनी ने इसे 2030 तक टाल दिया। अब पहली इलेक्ट्रिक कार को 2033 से 2035 के बीच पेश करने की योजना है। यानी कंपनी की पहली ईवी अपने शुरुआती प्लान की तुलना में करीब एक दशक तक आगे खिसक चुकी है।

बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ आएगी ईवी 
एस्टन मार्टिन अब अपनी इलेक्ट्रिक कार को ज्यादा बेहतर और नई तकनीक के साथ बाजार में उतारना चाहती है। फिलहाल कंपनी ईवी प्रोजेक्ट्स पर बहुत मामूली खर्च कर रही है और मुख्य रूप से रिसर्च पर ध्यान दे रही है। कंपनी का लक्ष्य ऐसी इलेक्ट्रिक कार तैयार करना है, जो एस्टन मार्टिन की लग्जरी और स्पोर्ट्स कार पहचान के साथ-साथ बेहतर इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी भी दे सके।

2035 तक जारी रहेंगे V8 और V12 इंजन
इलेक्ट्रिक कार में देरी के बीच एस्टन मार्टिन अपने दमदार पेट्रोल इंजन को भी जारी रखेगी। कंपनी 2035 तक V8 और V12 इंजन बनाती रहेगी। कंपनी का मानना है कि जब तक नियम इसकी अनुमति देते हैं, तब तक पेट्रोल इंजन वाली कारों की बिक्री जारी रह सकती है। यही वजह है कि आने वाले वर्षों में एस्टन मार्टिन के पोर्टफोलियो में पेट्रोल इंजन की भूमिका बनी रहेगी।

पीएचईवी से क्यों बना रही दूरी?
एस्टन मार्टिन हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल करेगी, लेकिन प्लग-इन हाइब्रिड यानी PHEV सिस्टम से दूरी बनाए रखने की योजना है। कंपनी के अनुसार, पीएचईवी सिस्टम में बैटरी और दूसरे इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स जुड़ने से कार का वजन करीब 200 किलोग्राम तक बढ़ सकता है। स्पोर्ट्स कारों के लिए अतिरिक्त वजन परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि कंपनी अपनी स्पोर्ट्स कारों में पीएचईवी सिस्टम को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं है।

2030 से 2035 के बीच बदलेगी मॉडल लाइन-अप
एस्टन मार्टिन की योजना 2030 से 2035 के बीच अपनी पूरी मॉडल लाइन-अप को नए और ज्यादा पावरफुल अवतार में बदलने की है। इस दौरान कंपनी अपने मौजूदा मॉडल्स में नई टेक्नोलॉजी और ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देने पर ध्यान देगी। इसके अलावा कंपनी अपनी वलहैला हाइपरकार प्रोजेक्ट पर भी काम जारी रखेगी।

Rapide E प्रोजेक्ट का क्या हुआ?
इसके अलावा एस्टन मार्टिन पहले भी इलेक्ट्रिक कार के साथ प्रयोग कर चुकी है। साल 2019 में कंपनी ने रैपिड ई नाम की 4-डोर इलेक्ट्रिक कार पेश की थी। कंपनी ने उस समय इसके 155 मॉडल बेचने की योजना बनाई थी। हालांकि, बाद में इस प्रोडक्शन प्रोग्राम को रद्द कर दिया गया। कंपनी ने ग्राहकों को कार बेचने के बजाय रैपिड ई प्रोजेक्ट का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी को समझने और रिसर्च के लिए किया।

अब आगे क्या योजना है?
एस्टन मार्टिन की पहली इलेक्ट्रिक कार अब 2033 से 2035 के बीच आने की उम्मीद है। कंपनी फिलहाल EV के बजाय पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडल्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है। साथ ही V8 और V12 इंजन को 2035 तक जारी रखने की योजना है।

ऐसे में एस्टन मार्टिन का इलेक्ट्रिफिकेशन प्लान बाकी कई लग्जरी कार कंपनियों की तुलना में धीमा जरूर है, लेकिन कंपनी अपनी पहली ईवी को बेहतर टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स कार वाली परफॉर्मेंस के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed