फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडवेंचर बाइक खरीदने का है प्लान: खराब सड़कों के लिए बेस्ट हैं ये पांच मोटरसाइकिल, जानें पावर और फीचर्स की डिटेल

Sun, 04 Oct 2026 12:39 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 04 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

भारत में कई जगह अच्छी और चौड़ी सड़कें मिल जाती हैं, वहीं कई इलाकों में गड्ढों, टूटे रास्तों और पत्थरों जैसे उबड़-खाबड़ रास्तों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे रास्तों पर सिर्फ ताकतवर इंजन ही नहीं, बल्कि मजबूत सस्पेंशन और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस भी जरूरी होते हैं। अगर आप अक्सर ऐसी उबड़-खाबड़ सड़कों पर सफर करते हैं या ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं, जिससे आप आराम से एडवेंचर वाली जगहों पर जा सकें, तो ये बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी पांच एडवेंचर बाइक्स के बारे में...
 

विज्ञापन
Tough Roads, Smooth Rides: Top Bikes built Potholes, Off-Road Trails and More
खराब सड़कों के लिए सबसे अच्छी बाइक्स - फोटो : एआई जनरेटेड

भारत में हर सड़क एक जैसी नहीं हैं। शहरों में जहां अच्छी और चौड़ी सड़कें मिल जाती हैं, वहीं कई इलाकों में गड्ढों, टूटे रास्तों, पत्थरों और ऊबड़-खाबड़ सड़कों का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी इलाकों मे यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है, जहां चढ़ाई, तीखे मोड़ और खराब रास्ते बाइक की क्षमता की असली परीक्षा लेते हैं। ऐसे रास्तों पर सिर्फ ताकतवर इंजन होना ही काफी नहीं होता, बल्कि मजबूत सस्पेंशन, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस, सही साइज के टायर्स और आरामदायक राइडिंग पोजीशन भी बेहद जरूरी होती है। अगर आप अक्सर खराब सड़कों पर बाइक चलाते हैं या वीकेंड्स पर पहाड़ों और ऑफ-रोड रास्तों पर जाना पसंद करते हैं, तो सही बाइक का चुनाव आपके सफर को काफी आसान और आरामदायक बना सकता है। 

Tough Roads, Smooth Rides: Top Bikes built Potholes, Off-Road Trails and More
ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 X - फोटो : triumphmotorcycles

1. ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 X

  • इस लिस्ट में सबसे पहली बाइक ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 X है। यह शहर की सड़कों के साथ हल्के ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए भी तैयार किया गया है। इसमें 398cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 40hp की पावर और 37.5Nm का टॉर्क देता है।
  • बाइक में 19-इंच का फ्रंट व्हील, लंबा सस्पेंशन ट्रैवल और करीब 195mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसका स्क्रैम्बलर डिजाइन इसे खराब सड़कों और कच्चे रास्तों पर इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाता है। अगर आप रोजमर्रा की राइडिंग के साथ वीकेंड पर एडवेंचर राइडिंग करना चाहते हैं, तो ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 X एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
Tough Roads, Smooth Rides: Top Bikes built Potholes, Off-Road Trails and More
केटीएम 390 एडवेंचर - फोटो : ktmindia

2. केटीएम 390 एडवेंचर
केटीएम 390 एडवेंचर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जिन्हें सड़क पर राइडिंग के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग भी पसंद है। इसमें 399cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 46hp की पावर और 39Nm का टॉर्क देता है।
इसके अलावा इस बाइक में लंबा-ट्रैवल सस्पेंशन और 21-इंच का फ्रंट व्हील मिलता है। इससे खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बाइक की क्षमता बढ़ती है।  केटीएम 390 एडवेंचर में इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग एड्स और ऑफ-रोड एबीएस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर कंट्रोल देने में मदद करते हैं। हाईवे और ट्रेल राइडिंग दोनों के लिए यह एक स्पोर्टी एडवेंचर बाइक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tough Roads, Smooth Rides: Top Bikes built Potholes, Off-Road Trails and More
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 - फोटो : royalenfield

 3. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को खास तौर पर एडवेंचर राइडिंग और खराब रास्तों के लिए तैयार किया गया है। इसमें 452cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 40hp की पावर और 40Nm का टॉर्क देता है।
बाइक में 21-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर वायर-स्पोक व्हील मिलता है। ये व्हील खराब रास्तों पर बेहतर कंट्रोल देने में मदद करते हैं। इसका करीब 230mm का ग्राउंड क्लीयरेंस पत्थरीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर काफी उपयोगी है। यही वजह है कि लंबी दूरी की यात्राओं और पहाड़ी रास्तों के लिए हिमालयन 450 एक मजबूत विकल्प बनती है।

विज्ञापन
Tough Roads, Smooth Rides: Top Bikes built Potholes, Off-Road Trails and More
हीरो एक्सपल्स 210 - फोटो : heromotocorp

4. हीरो एक्सपल्स 210
हीरो एक्सपल्स 210 भारत में एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाने वाली बाइक है। इसमें 210cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो करीब 24.6hp की पावर और 20.7Nm का टॉर्क देता है।
साथ ही बाइक में 21-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर व्हील मिलता है। इसके साथ लंबा-ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। करीब 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब सड़कों, कच्चे रास्तों और हल्के ट्रेल्स के लिए उपयोगी बनाता है। इसकी कीमत भी बड़ी एडवेंचर बाइक्स की तुलना में कम है। ऐसे में यह बजट में एडवेंचर बाइक चाहने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed